{"_id":"58493ce54f1c1be159449f3f","slug":"bigg-boss-bani-breaks-down-on-being-taunted-by-lopa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS: लोपा ने मारे ऐसे ताने कि फूट-फूटकर रोईं बानी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS: लोपा ने मारे ऐसे ताने कि फूट-फूटकर रोईं बानी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन बिग बॉस में दर्शकों को नया मसाला मिल रहा है। कभी प्यार तो कभी तकरार, कुछ ऐसी ही हो गई है घरवालों के बीच की केमेस्ट्री। लेकिन इस सबके बीच दो कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जो एक-दूसरे को ताने मार-मारकर अपना खून बढा रहे हैं। हम बात कर रहें हैं लोपामुद्रा और बानी की।
विज्ञापन
BIGG BOSS: लोपा ने मारे ऐसे ताने कि फूट-फूटकर रोईं बानी, छोड़कर चली गईं कॉन्फ्रेंस
इन दोनों के बीच तनातनी इस कदर है कि ये एक-दूसरे को ताने मारने का मौका कभी भी नहीं छोड़तीं। हाल ही में घर में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब भी बानी से सवाल-जवाब किए जा रहे थे तो लोपा बीच में ही दखलअंदाजी कर रही थीं और बार बार बानी को ताना मार रहीं थीं। बानी हर बार उन्हें नजरअंदाज कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS: लोपा ने की ऐसी हरकत की रोने लगीं बानी
लेकिन जब ज्यादा ही अति हो गई तो बानी प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर चली गईं और कहा कि वो ऐसी किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नही रुक सकतीं जहां उन्हें दो मिनट बोलने भी ना दिया जाए। इसके बाद उन्होंने जाकर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और रोने लगीं। अब देखते हैं कि बानी और लोपा की ये तानाकशी किस मोड़ पर जाकर रुकती है।