फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16 Sreejita Dee clarifies her remark on tina datta about home breaker after coming out of the show

Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही बदले श्रीजिता डे के तेवर, टीना दत्ता को 'घर तोड़ने वाली' कहने पर दी सफाई

Mon, 16 Jan 2023 11:44 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 16 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

श्रीजिता डे की 'बिग बॉस 16' वाइल्ड कार्ड के तौर पर दोबारा वापसी हुई थी। इस दौरान अभिनेत्री ने टीना दत्ता को लेकर कहा था कि उन्होंने कई बार लोगों का घर तोड़ने की कोशिश की है और इसलिए ही वह खुद का घर नहीं बसा पाई हैं।

विज्ञापन
bigg boss 16 Sreejita Dee clarifies her remark on tina datta about home breaker after coming out of the show
श्रीजिता डे, टीना दत्ता - फोटो : social media

विस्तार

'बिग बॉस 16' से बीते हफ्ते एक या दो नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया था। एक ओर श्रीजिता डे कम वोटों के आधार पर घर से बेघर हो गईं, तो अब्दु रोजिक और साजिद खान ने अपने काम के चलते शो को अलविदा कह दिया था। वहीं, शो के दौरान टीना दत्ता को लेकर दिया गया श्रीजिता डे का एक बयान अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। घर से बाहर आने के बाद टीना को दूसरे के घर तोड़ने वाली करार देना उनपर भारी पड़ गया है।

विज्ञापन

bigg boss 16 Sreejita Dee clarifies her remark on tina datta about home breaker after coming out of the show
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, श्रीजिता डे की बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के तौर पर दोबारा वापसी हुई थी। इस दौरान अभिनेत्री ने टीना दत्ता को लेकर कहा था कि उन्होंने कई बार लोगों का घर तोड़ने की कोशिश की है और इसलिए ही वह खुद का घर नहीं बसा पाई हैं। श्रीजिता के इस बयान पर टीना दत्ता की मां ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद श्रीजिता ने अपने बयान पर सफाई दी है।

TV Actors: टीवी के इन अभिनेताओं ने एक या दो नहीं, रचाई कईं शादियां, एक ने तो तीन बार बसाया अपना घर

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 16 Sreejita Dee clarifies her remark on tina datta about home breaker after coming out of the show
श्रीजिता डे - फोटो : Instagram

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में श्रीजिता ने कहा, 'जब मैंने ये बात कही थी कि उसने कई लोगों का घर तोड़ा है, मेरा मतलब ये था कि उन्होंने सच में किसी का रिश्ता खराब किया है। टीना ने जो शालीन के साथ किया वो उसका करमा झेल रही हैं। मैंने जब ये बात कही थी कि टीना से बहुत नाराज थी। मैंने शालीन के साथ टीना के रिश्ते को लेकर ये बात कही थी, लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि मुझे ऐसा नहीं कहना था। मैंने शो से एलिमिनेट होने के बाद उनसे माफी भी मांगी थी।'

Tamannaah-Vijay: डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ दिखे तमन्ना और विजय, यूजर बोले- जोड़ी बिल्कुल अच्छी नहीं

विज्ञापन

bigg boss 16 Sreejita Dee clarifies her remark on tina datta about home breaker after coming out of the show
टीना दत्ता - फोटो : insta

टीना दत्ता की मां मधुमिता दत्ता ने श्रीजिता के आरोप को लेकर एक इंटरव्यू में बात की और अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह इस आरोप का सबूत देखना चाहती हैं। बता दें कि शो में टीना और शालीन के बीच काफी कुछ देखने को मिला है। एक ओर शालीन का कहना है कि वह टीना को पसंद करते हैं, तो कहा जा रहा है टीना सिर्फ गेम खेल रही थीं। वहीं, टीना ने कहा कि वह पहले शालीन को पसंद करती थीं। हालांकि अब दोनों के बीच मनमुटाव देखने को मिलता है।

Mamta Mohandas: कैंसर को मात देकर अब ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहीं ममता मोहनदास, बोलीं- मेरा रंग जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed