फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Cancer Survivor Mamta Mohandas diagnosed with autoimmune disease vitiligo said I am losing color

Mamta Mohandas: कैंसर को मात देकर अब ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहीं ममता मोहनदास, बोलीं- मेरा रंग जा रहा

Mon, 16 Jan 2023 08:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 16 Jan 2023 08:54 AM IST
सार

ममता मोहनदास ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। कैंसर से जंग जीतने के बाद अब एक्ट्रेस एक और गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसमें उनका रंग जा रहा है। 

विज्ञापन
Cancer Survivor Mamta Mohandas diagnosed with autoimmune disease vitiligo said I am losing color
ममता मोहनदास - फोटो : Instagram

विस्तार

साउथ अभिनेत्री ममता मोहनदास ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। ममता मोहनदास ने बताया कि वह ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो से जूझ रही हैं, जिस वजह से उनका रंग जा रहा है। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद से ही फैंस उन्हें फाइटर बता रहे हैं। वहीं, कुछ साल पहले ही एक्ट्रेस ने कैंसर को मात दी थी।

विज्ञापन

 
ममता मोहनदास ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लैक शर्ट में एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह कहीं बाहर बैठी हुई हैं। उनके हाथ में ब्लैक कॉफी है और वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'डियर सन, मैं तुम्हें गले लगाती हूं, जैसे पहले कभी नहीं किया। धब्बे हैं, मैं अपना रंग खो रही हूं....हर सुबह मैं तुमसे पहले उठती हूं, धुंध से तुम्हारी पहली किरण निकलते हुए देखने के लिए। वो सब कुछ दे दो जो तुम्हारे पास है। मैं तुम्हारी कृतज्ञ रहूंगी हमेशा के लिए।'
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर वेड का तहलका और फिसड्डी साबित हुई कुत्ते, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Mamta Mohandas (@mamtamohan)


 
इसके साथ ही ममता मोहनदास ने कलर, ऑटोइम्यून डिजीज, विटिलिगो और सनलाइट जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल भी किया है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं सितारे भी कमेंट कर रहे हैं और उन्हें इस बीमारे से लड़ने की हिम्मत दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'आप सच में बहुत ही पावरफुल महिला हैं, हम सब को ऐसे ही प्रेरित करती रहिए', तो दूसरे ने लिखा, 'आप फाइटर हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगी।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'आपकी वजह से लाखों महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।'
Kabir Bedi: बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी नाम कमा चुके हैं कबीर बेदी, चार शादियां रचाकर खूब बटोरीं सुर्खियां
 
बता दें कि ममता मोहनदास कैंसर को मात दे चुकी हैं। कुछ वर्षों पहले उनका कैंसर वापस आ गया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में अपना इलाज कराया था। 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कैंसर को लेकर बात करते हुए कहा था, 'मैं नहीं कह सकती कि अब मैं उतनी ही मजबूत हूं, जितना पहली बार जब मुझे ये बीमारी हुई थी तब थी। मैं वो इंसान थी, जो किसी बात की चिंता नहीं करती थी, लेकिन इसके बाद मैं डर गई। पॉजिटिव रहो कहना आसान है, लेकिन हम इंसान है और हमारा डरना नॉर्मल है।'
MM Keeravani: गोल्डन ग्लोब के बाद 'नाटू-नाटू' का जलवा अभी भी कायम, एमएस कीरावानी ने अब यह अवॉर्ड किया अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed