'जिंदगी मे हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार करते हैं और प्यार...प्यार भी एक ही बार होता है...।' बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के इस डायलॉग को आपने कई बार सुना होगा। लेकिन बॉलीवुड फिल्मों में प्यार मुहब्बत के कई किस्से सुनती इन फिल्मों से रियल लाइफ की कहानी कुछ और ही होती है। किसा का पहला प्यार ही शादी तक पहुंच जाता है, तो कुछ का अधूरा रह जाता है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने पहली शादी सफल न होने पर दूसरी शादी की है। वहीं, एक सितारा तो ऐसा भी है, जो तीन बार अपना घर बसा चुका है। तो चलिए बताते हैं आपको इन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की हैं।
TV Actors: टीवी के इन अभिनेताओं ने एक या दो नहीं, रचाई कईं शादियां, एक ने तो तीन बार बसाया अपना घर
हितेन तेजवानी
बहुत से लोगों को पता नहीं होगा कि टीवी के मशहूर अभिनेता हितेन तेजवानी की दो बार शादी हो चुकी है। उन्होंने एक बार अपनी शादी के बारे खुलासा करते हुए बताया था कि जब उनका करियर शुरू ही हो रहा था, तब उन्होंने शादी कर ली थी। लेकिन यह शादू ज्यादा लंबी नहीं चली और दोनों जल्द ही अलग हो गए। इसके कई साल बाद अभिनेता ने अपनी कोस्टार गौरी प्रधान से शादी की। वहीं, अब दोनों के दो बच्चे हैं।
Honey Singh: 'जो बीमारी मुझे हुई, वो मेरे दुश्मन को भी न हो...हर दिन मौत की दुआ करता था' बोले- हनी सिंह
रोनित रॉय
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के मिस्टर बजाज भी दो शादी कर चुके हैं। अभिनेता ने अपनी पहली शादी तब तोड़ दी जब उनकी बेटी छह महीने की थी। बाद में उन्होंने नीलम बोस से शादी कर ली। वे अब कई वर्षों से एक साथ हैं।
Usha Uthup: रूस-यूक्रेन युद्ध पर उषा उत्थुप ने जताया दुख, कहा- इसके खिलाफ संगीतकारों को एकजुट होना चाहिए
अनूप सोनी
'बालिका वधू' और 'सावधान इंडिया' फेम अनूप सोनी ने 1999 में रितू सोनी से शादी की थी, लेकिन दोनों 2010 में अलग हो गए। इसके बाद 2011 में उन्होंने जूही बब्बर से शादी की, जो उन्हें एक प्ले के दौरान मिली थीं।
TMKOC: तारक मेहता में वापस आ रही हैं 'टप्पू की मम्मी', 'दयाबेन' ने पोस्ट साझा कर दिए संकेत
मशहूर अभिनेता समीर सोनी ने 1996 में राजलक्ष्मी आर रॉय से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता एक साल में ही टूट गया। वहीं, इसके बाद अभिनेता ने 2011 में नीलम कोठारी से शादी की और 2013 में एक लड़की को गोद लिया।
Nepal Plane Crash: विमान हादसे में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन, कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं पोखरा