फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar Latest Episode Rohit Shetty Ranveer Singh Come for Cirkus promotion

Bigg Boss 16: 'शुक्रवार का वार' में नजर आए कई बॉलीवुड सितारे, अर्चना की मिमिक्री कर छा गए विकास मानकतला

Sat, 17 Dec 2022 01:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 17 Dec 2022 01:42 AM IST
सार

ताजा एपिसोड में सलमान खान साजिद से सवाल करते नजर आए। उन्होंने पूछा कि अगर आप बिग बॉस होते तो आज कितने लोग घर में बचते?

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar Latest Episode Rohit Shetty Ranveer Singh Come for Cirkus promotion
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस सीजन 16 के हर नए एपिसोड में घरवालों के नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार के वार में आज शो में कई फिल्मी सितारे नजर आए। शो की शुरुआत में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल अपनी फिल्म गोविंदा नाम मेरा का प्रमोशन करते हुए दिखे। इस दौरान दोनों आरजे बनकर सभी घरवालों के साथ मस्ती मजाक करते नजर आए।

विज्ञापन

Kate Winslet: बढ़ती उम्र के साथ सिमट जाते हैं किरदार, बॉलीवुड बेब्स ने किया टाइटैनिक एक्ट्रेस का समर्थन

विज्ञापन

इस दौरान दोनों ही सितारों ने घरवालों को अपनी फिल्म गोविंदा नाम है के बारे में बताया और कहा कि यह ओटीटी पर रिलीज हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी इस शो में एलिमिनेट हो वह इस फिल्म को जरूर देखें। एपिसोड में आगे सलमान खान साजिद से सवाल करते नजर आए। उन्होंने पूछा कि अगर आप बिग बॉस होते तो आज कितने लोग घर में बचते। इस पर साजिद ने जवाब दिया कि हर हफ्ते कोई एक जाता तो घर में आठ ही बचते। इसके बाद सलमान ने साजिद से पूछा कि आप किन्हें नॉमिनेट करते? इसका सवाल का जवाब देते हुए साजिद ने अर्चना, शालीन, अंकित और सौंदर्या का नाम लिया। 
Govinda Naam Mera Review: विक्की कौशल को पड़े ‘लेले’ के देने, शशांक खेतान ने बनाई साल की सबसे खराब फिल्म

विज्ञापन

इसके आगे का शो और दिलचस्प हो गया जब रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह अपनी फिल्म सर्कस का  प्रमोशन करने पहुंचे। दोनों ने घरवालों को एक टास्क दिया और जानने की कोशिश की कि घर का सबसे तीखा सदस्य कौन है। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स ने बारी-बारी से एक दूसरे का नाम लिया। टास्क के अंत में अर्चना को सबसे ज्यादा तीखा घोषित किया गया। इसके बाद विकास अर्चना की मिमिक्री करते भी नजर आए। उनकी एक्टिंग देखकर रोहित और रणवीर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। 
Kuttey: फिल्म 'कुत्ते' का जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज, हर किरदार के दिखे अलग रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed