फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Nimrit Ahluwalia Shiv Thakare Family member enter in Salman Khan Show

Bigg Boss 16: बिग बॉस में घरवालों को नए साल पर मिलेगा बड़ा गिफ्ट, परिवार के साथ बिता सकेंगे पूरा दिन

Wed, 28 Dec 2022 06:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 28 Dec 2022 06:16 PM IST
सार

इससे पहले सभी प्रतिभागियों को उम्मीद थी कि क्रिसमस पर उन्हें इस तरह का कोई गिफ्ट मिल सकता है, लेकिन बिग बॉस ने गेम पलटते हुए एक डॉग (माहिम) को घर में भेज दिया था।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Nimrit Ahluwalia Shiv Thakare Family member enter in Salman Khan Show
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 के घर में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। शो के इस सीजन में खुद बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के साथ खेल रहे हैं, जिसकी वजह से यह रियलिटी शो और भी अधिक दिलचस्प हो गया है। इस बीच बिग बॉस ने एक बार फिर से घरवालों को बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही कई कंटेस्टेंट्स के घरवालों की एंट्री हो सकती है। घरवालों को यह सरप्राइज नए साल के मौके पर मिल सकता है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ishwar Kumar: FIR के इस अभिनेता की हालत गंभीर, डायपर तक खरीदने के पैसे नहीं, रद्दी से चला रहे काम
विज्ञापन

इससे पहले सभी प्रतिभागियों को उम्मीद थी कि क्रिसमस पर उन्हें इस तरह का कोई गिफ्ट मिल सकता है, लेकिन बिग बॉस ने गेम पलटते हुए एक डॉग (माहिम) को घर में भेज दिया था, लेकिन अब लगता है कि सभी घरवालों की यह विश जल्द ही पूरी हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो न्यू ईयर वीक यानी इसी हफ्ते घर के कई सदस्यों को घरवालों से मिलने का मौका मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक घरवाले अपने रिश्तेदारों के साथ पूरा दिन बिता सकेंगे और रविवार तक अपने बच्चों को अलविदा कहकर वापस घर से बाहर चले आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tunshia Suicide Case: तुनिशा के चाचा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, बोले- मौत लव जिहाद की वजह से...
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीना और सुंबुल के पिता घर में एंट्री करेंगे। वहीं, निमृत की मां और शिव की बहन या फिर मां शो में एंट्री कर सकती हैं। इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी से मिलने एक बार फिर अंकित गुप्ता घर में आ सकते हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अंकित की जगह उनके पिता भी इस शो में एंट्री कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार बिग बॉस  को जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। शो की टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसे चार हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब इस शो का फिनाले 12 फरवरी को होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed