Tunshia Suicide Case: तुनिशा के चाचा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, बोले- मौत लव जिहाद की वजह से...
'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' सीरियल से लोगों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं।
विस्तार
टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत में 'लव जिहाद' का एंगल सामने आया है। तुनिशा के चाचा पवन शर्मा का कहना है कि पुलिस को इस केस की जांच लव जिहाद के एंगल से करनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में हर एंगल से छानबीन करने का अनुरोध किया।
मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह 100 फीसदी लव जिहाद का मामला है। मैं चाहता हूं कि पुलिस इस केस की स्पेशल तरीके से जांच करें। इतना ही नहीं, पुलिस को इस केस की पूरी छानबीन हर एंगल से करनी चाहिए। हम लोग नहीं जानते कि यह सुसाइड है या क्या है। हमारे पास इसकी कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग भी नहीं है।'
हिजाब पहनने लगी थीं तुनिशा शर्मा
तुनिशा शर्मा के चाचा का इस मामले में यह भी कहना है कि जब तुनिशा शीजान खान से संपर्क में आई तो उसके व्यवहार और लाइफ स्टाइल में बदलाव आया और उसने 'हिजाब' पहनना भी शुरू कर दिया था।
पवन शर्मा ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए और कहा, 'पुलिस प्रशासन उचित जांच के बिना कैसे दावा कर सकता है कि यह आत्महत्या का मामला है? पहले पुलिस को इस मामले की पूरी जांच कर लेनी चाहिए। उसके बाद इसे सुसाइड या फिर कुछ कहना चाहिए। पुलिस ने हमारे परिवार में से किसी भी शख्स के बयान अब तक नहीं लिए हैं।'
बता दें कि तुनिशा ने 24 दिसंबर को अपने शो 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव मेकअप रूम में मिला था। उनके पूर्व प्रेमी और को-एक्टर शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: तुनिशा के बाद अब लीना नागवंशी ने की आत्महत्या, घर पर फांसी के फंदे से लटकीं यूट्यूबर