एफआईआर, मे आई कम इन मैडम, जीजा जी छत पर हैं, जैसे सीरियल से पहचान बनाने वाले अभिनेता ईश्वर कुमार की हालत बेहद गंभीर है। कोरोना महामारी में काम छिनने के बाद से वह बेरोजगार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी हालत बयां की।
Ishwar Kumar: FIR के इस अभिनेता की हालत गंभीर, डायपर तक खरीदने के पैसे नहीं, रद्दी से चला रहे काम
अभिनेता ने बताया कि बीते कुछ वक्त से उनकी किडनी में कुछ दिक्कत है। इससे उनका पैर भी काफी सूज गया है। अब यूरीन पर भी कोई कंट्रोल नहीं रहता है। पैसों की तंगी के चलते डायपर तक नहीं खरीद पा रहे हैं।
डायपर खरीदने के लिए भी पैसे नहीं
अभिनेता ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए कहा कि बीते कुछ वक्त से उनकी किडनी में कुछ दिक्कत है, जिससे उनका पैर काफी सूज गया है। इसके अलावा यूरीन पर भी उनका कंट्रोल नहीं रहता है। जब यह समस्या हुई थी, तब वह डायपर इस्तेमाल करते थे। अब पैसों की तंगी के चलते डायपर तक नहीं खरीद पा रहे हैं। फिलहाल वह कागज और रद्दी न्यूज पेपर से काम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज नहीं करा पा रहे हैं, क्योंकि अब उनके पास पैसे ही नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- Sun Cinema : अजीत को राजेंद्र कुमार ने बना दिया था 'बुरा इंसान', ताश खेलते-खेलते हो गए खलनायक
बिगड़ते हालात के कारण कुछ भी करने में असमर्थ
ईश्वर कुमार ने बताया कि मेरे घर में मां और भाई की तकलीफ भी काफी ज्यादा है कि मैं खुद के बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरे भाई को सिजोफ्रेनिया है, जिसके इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन वहां डॉक्टरों और अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए। फिलहाल मेरा भाई नासिक के एक आश्रम में है, जहां हर महीने तीन हजार रुपये जमा करने होते हैं। आश्रम वालों ने मेरी स्थिति देखते हुए पांच की जगह तीन हजार रुपये देने को कहा था। इसके बावजूद मेरी हालत इतनी खराब है कि तीन हजार रुपये भी जमा नहीं कर पा रहा हूं। मेरी मां बीते लॉकडाउन से ही बिस्तर पर हैं। उन्हें होश नहीं रहता है और अक्सर कपड़ों में ही पेशाब कर देती हैं।
यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Case: आखिर कौन है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? मुंबई पुलिस ने की पुष्टि
सीरियल के कलाकारों ने की मदद
ईश्वर आगे बताते हैं कि मैंने अभी तक जिन भी सीरियल में काम किया है, वहां के कई कलाकारों ने और टीम के लोगों ने आर्थिक मदद की। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण उनके भी हाथ तंग हैं। हाल ही में शो के कैमरा दादा ने मुझे पांच हजार रुपये भेजे थे। मैं काम करना चाहता हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं देता है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: अर्चना ने विकास की मर्दानगी पर उठाए सवाल, शालीन ने गुस्से में की तोड़फोड़
हालात देख बुरा महसूस होता है
अभिनेता ने बताया कि वह हाईप सिटी स्थित ओला गांव में अपनी बहन के पास रहते हैं। फिलहाल उनकी बहन ही उनका और मां का ख्याल रखती है। बहन के पति की कमाई 20 हजार से भी कम है। इन हालात में दोनों की देखभाल करना मुश्किल होता है, लेकिन वह यह सब कैसे करती है, देखकर बहुत बुरा महसूस होता है।
यह भी पढ़ें- उर्फी के इन लुक्स ने तोड़ीं बोल्डनेस की सारी हदें