बिग बॉस 14 में राखी सावंत इन दिनों धूम मचा रही हैं। शो में राखी अपने पति रितेश के बारे में अक्सर बातें करती हैं। वह चाहती हैं कि उनके पति सार्वजनिक रूप से सामने आएं जिससे लोगों को उनकी शादी पर यकीन हो जाए। बीते दिनों राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने उनकी निजी को लेकर कई खुलासे किए। राकेश सावंत ने कहा कि रितेश के रूप में राखी को एक अच्छा पति मिला है। इससे पहले अभिषेक अवस्थी ने अपना करियर बनने के लिए उनका इस्तेमाल किया था। तो चलिए बताते हैं कि कौन हैं अभिषेक अवस्थी और क्यों हो गया था उनका ब्रेकअप।
2 of 5
राखी सावंत, अभिषेक अवस्थी
- फोटो : फाइल
राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी टीवी के जाने माने सेलिब्रिटी कपल थे। दोनों अक्सर साथ में दिखाई देते थे। अभिषेक कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए में हिस्सा लिया था। शो के दौरान राखी और अभिषेक में प्यार हो गया और दोनों ने इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
3 of 5
राखी सावंत, अभिषेक अवस्थी
- फोटो : फाइल
राखी के साथ अभिषेक अवस्थी को भी डांस में महारत हासिल है। दोनों जब स्टेज पर आते थे तो अपने डांस से धूम मचा देते थे। टीवी दर्शकों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आई। यही नहीं इस जोड़ी ने नच बलिए की ट्रॉफी को भी अपने नाम करने में कामयाबी पाई।
4 of 5
राखी सावंत, अभिषेक अवस्थी
- फोटो : फाइल
राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी ने करीब तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद उनके रिश्ते में खटास आने लगी। ब्रेकअप के बाद राखी सावंत बुरी तरह टूट गई थीं। वहीं अभिषेक अवस्थी आसानी से मूव ऑन कर गए। राखी को अभिषेक अवस्थी से इतनी नफरत हो गई थी कि एक दिन उन्होंने मीडिया के सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे।
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : यूट्यूब
यह पूरा मामला साल 2011 का है जब अभिषेक, राखी के लिए गुलाब का फूल लेकर उनके घर पहुंचे। वह अपने साथ मीडिया को लेकर पहुंचे थे। वह घुटनों के बल बैठकर राखी को फूलों का गुलदस्ता पकड़ा रहे थे लेकिन राखी गुस्से में थीं। उन्होंने अभिषेक को तीन चार थप्पड़ जड़ दिए। राखी उनसे पूछती हैं कि 'ये कैमरा लेकर क्यों आए?' तो अभिषेक कहते हैं कि 'दुनिया को पता चलना चाहिए कि मैं कितना प्यार करता हूं।' इतना कहते ही राखी उन पर भड़क जाती हैं और चांटे मारने लगती हैं।