बिग बॉस का सीजन 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में फैमिली वीक था जिसमें सभी घरवालों के परिवार के सदस्य पहुंचे थे। इस दौरान विकास गुप्ता के परिवार में चल रही अनबन की वजह से उनके परिवार से कोई भी नहीं पहुंचा था। ऐसे में उनका हौसला बढ़ाने उनकी दोस्त रश्मि देसाई बिग बॉस के घर पहुंची थीं। रश्मि ने घर में आने के बाद अली गोनी और जैस्मिन को भी खूब बातें सुनाई थीं।
Bigg Boss 14: रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के बीच छिड़ी जंग, एक दूसरे पर कसा तंज
रश्मि के घर से बाहर हो जाने के बाद जैस्मिन ने रश्मि का मजाक बनाते हुए कहा था कि 'हमें निजी मुद्दों के बारे में वो ज्ञान दे रही हैं जिन्होंने पिछले सीजन में सिद्धार्थ के सामने सिर्फ निजी मुद्दे ही उठाए थे।' इसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस के बीच जंग छिड़ गई थी। वहीं अब रश्मि और जैस्मिन के बीच भी तू-तू-मैं-मैं होते हुए दिखी है।
जैस्मिन भसीन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया गया है जिसमें रश्मि के ऊपर तंज कसा गया है। इस ट्वीट में लिखा है, 'रश्मि देसाई की परिभाषा पूरी तरह से गलत है। अगर पर्सनल एजेंडे की बात करना उत्पीड़न है तो आपने ये सबसे ज्यादा किया है। यह सब आपने अपने सीजन में किया और शो में पर्सनल द्वेष को भी खींचा है।'
@TheRashamiDesai’s definition of bullying is totally off the hook. If talking about personal agendas in the house is bullying then you have bullied the most. That's all you did in your season, dragged personal grudges into the show.#JasminBhasin #TeamJasmin #JBinBB14 #BiggBoss https://t.co/FHknR4pBc4
रश्मि ने भी इसके बाद जैस्मिन की इस बात का जवाब दिया। रश्मि ने बताया जैस्मिन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'जैस्मिन भसीन और उनकी टीम कुछ तमाशा बनाना चाहती है। तो यह आपके लिए है। शेर की नींद भेड़ की राय पर नहीं टूटती। गलत दिखा तो गलत बोला। गुड लक।'
#TeamJasmin or @jasminbhasin seems like u want to create some “Tamasha”?
So here i go for ONE LAST TIME..
“A lion doesn't lose sleep over the opinion of sheep”.
Advice tha out of personal experience, bully dikha bully bola.. 🙏🏻🙊 Good Luck 🙌🏻 https://t.co/24C82xMUz3
वहीं हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी जैस्मिन को इस बात के लिए लताड़ लगाई है। उन्होंने जैस्मिन को फेक बताया है। साथ ही कहा है कि जैस्मिन केवल रोने का नाटक करती हैं। देवोलीना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमें भी वैसे ही हंसी आती है जब आप कपड़े धोने पर रोने का नाटक करती हैं, बैग खींचने पर बौखला जाती हैं, राखी की नाक पर मजाक बनाती हैं, आपको तो फेक भी नहीं कह सकती क्योंकि आप असल में भी ऐसी ही हैं।'
पढ़ें: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने गलती से शेयर कर दी मौनी रॉय की तस्वीर, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली