{"_id":"594bcb054f1c1b211a8b45b7","slug":"beyhadh-actress-jennifer-winget-supports-aneri-vajani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील लाइफ की अपनी सबसे बड़ी दुश्मन के सपोर्ट में उतरीं जेनिफर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रील लाइफ की अपनी सबसे बड़ी दुश्मन के सपोर्ट में उतरीं जेनिफर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
जैनिफर विंगेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में 'बेहद' एक्ट्रेस अनेरी वजानी ने इनर वियर पहने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा था। हालांकि अनेरी ने उन ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया था और अब उनके सपोर्ट में को-स्टार जैनिफर विंगेट उतर आई हैं।
विज्ञापन
When You Own Your Breath NoBody Steals Your Peace! Happy Yoya Day! :) #yoga day!
A post shared by Aneri Vajani (@vajanianeri) on
विज्ञापन
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जैनिफर ने कहा, 'इंसान होने के तौर पर हमारी भी पर्सनल स्पेस है। ऐसी चीजें करना जिन पर ध्यान ना जाए, आपका नहीं किसी और का फैसला हो सकता है। हमें अनुभवहीन कहो, लेकिन हमें प्यार देने वाले फैंस से हम इतनी उम्मीद तो रखते ही हैं कि वो हमारी प्राइवेसी का भी सम्मान करें।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'एक एक्टर होने के कारण हम पब्लिक रडार पर होते हैं और हमेशा ट्रोल का विषय बन जाते हैं।'
उन्होंने कहा, 'हम जैसे भी हैं पतले या मोटे लेकिन खुश हैं। हर किसी की तरह हम भी अपने शरीर पर मेहनत करते हैं। हेल्दी खाते हैं और वर्कआउट करते हैं। हम सब अलग हैं। दूसरों को शर्मिंदा करने का मतलब है खुद शर्मिंदा होना। हम मेहनत से अपनी नौकरी करते हैं। इसके बाद लोग क्या चाहते हैं? हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं। इनमें समय बर्बाद नहीं करते। वो हमें नहीं जानते। इसलिए अगर कुछ पसंद नहीं आ रहा तो अनफॉलो कर दें, ये सबसे आसान तरीका है।'
खबर ये भी है कि जैनिफर अपने अगले सीरियल में एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ नजर आ सकती हैं। इंडियन एक्प्रेस के अनुसार, इस सीरियल की शूटिंग अगस्त या सितंबर में शुरू होगी।