टीवी की 'नागिन' को मिला सुपरस्टार का साथ, बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में शो की शूटिंग पूरी की है और वो इन दिनों छुट्टियां मनाते नजर आ रही हैं। खबर है कि मौनी जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं, उन्हें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' के लिए साइन किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मौनी फिल्म में बिलकुल अंदाज में नजर आएंगी। वो अगस्त में अक्षय के साथ 20-25 दिन शूटिंग करेंगी।
फिल्म 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को रीमा कगती ने डायरेक्ट और रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बता दें कि ये एक बायोपिक है जो हॉकी कोच बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित होगी। बलबीर सिंह ओलपिंक विजेता रहे चुके हैं। अक्षय फिल्म में बलबीर सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
This cuddling weather, the saved kisses , standing on her rooftop; imaged in my mind etc etc ..
A post shared by mon (@imouniroy) on
A post shared by mon (@imouniroy) on