फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Babita to hug jethalal in tarak mehta ka oolta chashma

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के गले लगेंगी बबीता

Tue, 10 May 2016 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
Babita to hug jethalal in tarak mehta ka oolta chashma

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ये आखिर हो क्या रहा है? आप भी यही सोच रहे होंगे न क्योंकि बबीता ने अय्यर से तलाक ले लिया है। जिसकी कभी उम्मीद भी नहीं की था वो हो गया है। अय्यर को किसी अनजान लड़की के साथ देखने के बाद बबीता ने अय्यर से अलग होने का फैसला किया और जेठालाल के घर जा कर रहने लगीं।

विज्ञापन


जेठालाल के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात भला क्या हो सकती थी। जेठालाल तो पहले से ही बबीता के बारे में ख्याली पुलाव पकाते रहते थे। लेकिन अब सीरियल में जो होने जा रहा है वो जेठालाल के लिए सपने का सच होने जैसा है।

विज्ञापन

सच होगा जेठालाल का सपना?

Babita to hug jethalal in tarak mehta ka oolta chashma

जाहिर है, जेठालाल का तो खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वो शर्म से लाल-पीले हो जाएंगे जब उन्हें अहसास होगा कि बबीता उनके इतने करीब हैं।

लेकिन इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, हम आपको बता दें कि ऐसा वाकई में नहीं होने जा रहा। जी हां, हमेशा की तरह ये भी जेठालाल का सपना ही है। दर्शक बाद में देखेंगे कि ये सपना देखते देखते जेठालाल बिस्तर से गिर पड़े और तब उन्हें अहसास हुआ कि वे नींद में थे।

यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा की तरह एक बार फिर आपको जोरदार ठहाके लगाने पर मजबूर करदेगा औऱ फिर जेठालाल का सपना, सपना ही रह जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed