{"_id":"57d50c734f1c1b040d3170bd","slug":"ayan-danced-in-gerua-song-of-shahrukh-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के 'गेरुआ' गाने पर झूमा नन्हा अयान, वीडियो देख हो जाएगा प्यार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शाहरुख के 'गेरुआ' गाने पर झूमा नन्हा अयान, वीडियो देख हो जाएगा प्यार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
अयान बिजलानी
टेलीविजन की दुनिया में पहली बार किसी रियलिटी शो में ऐसा हो रहा है जब उनके परिवार के सदस्य भी शो में हिस्सा ले रहे हैं और ऐसा मौका दिया है कलर्स चैनल के मशहूर रियलिटी शो झलक दिखला जा ने। आपको बता दें कि यह झलक में इस वीकेंड जब मशहूर टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी का नन्हा सा बेटा अयान स्टेज पर आया तो सबके होश उड़ गए। उसकी क्यूटनेस ने सभी जजों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं अयान ने स्टेज पर अपना नागिन वाला स्टेप करके सबको खूब हंसाया।
विज्ञापन
साथ ही 2015 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले के गाने 'गेरुआ' पर उसके डांस ने जज के तौर पर सेट पर मौजूद फिल्ममेकर करण जौहर को उसे पास आकर गोद में उठाने और किस करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
अयान पर करण को आया बेहद प्यार
करण जौहर
आपको बता दें कि 26 अगस्त 2015 को करण जौहर ने इस शो को अलविदा कह दिया था। करण ने ट्विटर पर कहा कि यह बड़ा भावुक दिन था और उन्होंने खास होने का अनुभव कराने के लिए टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने ट्वीट किया कि झलक दिखला जा रिलोडेट के सेट पर उनके लिए बड़ा भावुक दिन था। उन्हें खास होने का अनुभव कराने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद। इस शो के सह जज अभिनेता शाहिद कपूर ने भी ट्वीट किया कि इस शो में करण जौहर का स्थान कोई नहीं भर सकता। लेकिन एक बार फिर जब वह इस शो में आए हैं तो माहौल में जान आ गई। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
A video posted by Colors TV (@colorstv) on