{"_id":"59327b724f1c1bac0dbdd509","slug":"after-kapil-sharma-and-adaa-khan-arjun-bijlani-get-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के बाद बिगड़ी इस एक्टर की तबीयत, सेट पर हुआ बेहोश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा के बाद बिगड़ी इस एक्टर की तबीयत, सेट पर हुआ बेहोश
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sat, 03 Jun 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन बिजलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इसी वजह से वो सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो गए। मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अर्जुन बुखार से पीड़ित हैं लेकिन उन्होंने डॉक्टर से जांच नहीं करवाई। इसी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और वो बेहोश हो गए। उन्हें चार दिन के लिए बेड रेस्ट करने को बोला गया है साथ ही अभी उनके टेस्ट के रिजल्ट आना बाकी हैं।
विज्ञापन
अर्जुन पिछले दिनों अपने बेटे के साथ छुट्टियां मनाते नजर आए थे जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
आपको बता दें कि अर्जुन से पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा और एक्ट्रेस अदा खान की भी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल ले जाया गया था।
अर्जुन 'परदेस में है मेरा दिल' में राघव के रोल का रोल निभा रहे थे इसमें उनके अपोजिट दृष्टि धामी थीं। साथ ही वो स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2017 होस्ट करते नजर आए।
विज्ञापन