फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tajinder bagga reacts on anurag kashyap for phule controversy comments

Anurag Kashyap: 'उनकी गिरफ्तारी हो...', ‘फुले’ विवाद पर तजिंदर बग्गा ने अनुराग कश्यप को लगाई लताड़

Sat, 19 Apr 2025 11:31 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 19 Apr 2025 11:31 AM IST
सार

Anurag Kashyap: हाल ही में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी जाति विशेष टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे हैं, जिसे लेकर लोगों को प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस मामले में बिग बॉस 18 के प्रतियोगी तजिंदर बग्गा ने भी टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Tajinder bagga reacts on anurag kashyap for phule controversy comments
तजिंदर बग्गा और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने 'फुले' फिल्म की रिलीज में रोक को लेकर एक विवादित बयान जारी किया था, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले पर तजिंदर बग्गा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की है। आइए जानते हैं कि तजिंदर बग्गा ने क्या कहा?

विज्ञापन


तजिंदर बग्गा ने क्या कहा?
अनुराग कश्यप के जाति विशेष विवादित बयान पर बिग बॉस 18 के प्रतियोगी तजिंदर बग्गा ने अपने एक्स पर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करता हूं कि अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें और उन्हें गिरफ्तार करें। उनके जैसे मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति समाज के लिए खतरा हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाए।’
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: माफी मांगते हुए बोले अनुराग- कही बात वापस नहीं लूंगा; गाली देना है तो मुझे दो, परिवार को नहीं

अनुराग कश्यप मामले पर क्या है अपडेट?
अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी कर माफी मांग ली है। उन्होंने उस नोट में लिखा, 'यह मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसे संदर्भ से बाहर निकाल दिया गया और जो नफरत फैला रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप उन्हें गाली दें, उनके परिवार को नहीं। 

यह खबर भी पढ़ें: Jaat Row: विवाद के बाद निर्माताओं ने हटाया 'जाट' से चर्च वाला सीन, केस दर्ज होने पर बयान जारी कर मांगी माफी

क्या है पूरा मामला? 
अनुराग कश्यप, अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' की रिलीज पर रोक लगने के बाद उससे नाराज थे। इस फिल्म में जातिवाद को लेकर समाज में फैली विषमता को आधार बनाकर कहानी कही गई है। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले की जीवन पर आधारित है। उन्होंने दलितों और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने में अथक में प्रयास किए थे और उनकी शिक्षा पर जोर दिया। इस फिल्म को लेकर सेंसरबोर्ड ने भी सवाल उठाते हुए कई सीन को हटाने के लिए कहा था। इसी कारण फिल्म की रिलीज तारीख भी टलने की बात सामने आई थी।इसी बात से नाराज होकर अनुराग कश्यप ने जाति विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed