{"_id":"6653f66dc8a22257f6068168","slug":"taha-shah-badussha-shares-his-happiness-in-working-sanjay-leela-bhansali-series-heeramandi-says-i-was-happy-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taha Shah Badussha: कई बार गुजारिश करने पर ताहा शाह बद्दुशाह के हाथ लग पाई 'हीरामंडी', अभिनेता ने जताई खुशी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taha Shah Badussha: कई बार गुजारिश करने पर ताहा शाह बद्दुशाह के हाथ लग पाई 'हीरामंडी', अभिनेता ने जताई खुशी
Mon, 27 May 2024 08:31 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 27 May 2024 08:31 AM IST
सार
संजय लीला भंसाली की 1 मई को रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी' का निर्माण बहुत व्यापक स्तर पर किया गया। इसमें भंसाली की कई वर्षों की मेहनत है। इस सीरीज में नजर आए तमाम सितारे भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा कर चुके हैं। हाल ही में ताहा शाह बद्दुशाह ने भी अपना अनुभव बताया।
विज्ञापन
ताहा शाह बद्दुशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीरीज 'हीरामंडी' में ताहा शाह बद्दुशाह ने ताजदार बलूच की भूमिका अदा की है। उन्हें इस किरदार में इतना पसंद किया गया है कि लोगों ने उन्हें 'नेशनल क्रश' का टैग दे दिया। सीरीज की रिलीज होने के बाद से ही ताहा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। हाल ही में ताहा ने खुलासा किया कि सीरीज में उन्हें यह रोल ऑफर नहीं हुआ था, बल्कि काफी गुजारिश के बाद उन्हें यह भूमिका मिली।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने प्रमोट किया बॉयफ्रेंड की मां स्मृति पहाड़िया का नया शो, तारीफ में लिखी यह बात
ऑडिशन के लिए पीछे पड़ गए थे ताहा
हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में ताहा ने कहा, 'मुझे यह भूमिका ऑफर नहीं की गई थी, बल्कि तुषार और मैंने इसका पीछा किया। हम ऑडिशन के लिए श्रुति महाजन से संपर्क करते रहे। हमने उन्हें तंग कर दिया था कि हमें ऑडिशन देने दें। करीब 15 महीने बाद उन्होंने कॉल किया और कहा कि तू ये ऑडिशन ले ले और वह तीन दिन का रोल था। लेकिन, मैं खुश था। मुझे एक दिन भी मिलता, तब भी मैं कर लेता, क्योंकि संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करने का मौका बहुत ही खुशनसीब लोगों को मिलता है'।
विज्ञापन
भंसाली ने पहले दिया था यह किरदार
ताहा ने आगे कहा, 'मुझे मौका मिला और मैंने उसे लिया। मैंने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया था। फिर मुझे भंसाली सर ने कॉल किया और पूछा कि तुमने क्या-क्या किया है?' मैंने उन्हें बताया तो बोले बेटा काम तो तुमने बहुत किया है, लेकिन लोग तुम्हें जानते नहीं है। मैंने कहा बात तो ठीक है। उन्होंने श्रुति को बोला कि इसे बलराज का रोल दे दो। मैं बहुत खुश था कि मुझे बलराज का रोल मिला। उन्होंने मेरा रोल बढ़ा दिया था। मैं बहुत खुश था। मुझे लग रहा था कि सर के साथ एक सीन भी कर लूं तो खुश हो जाऊंगा'।
Asha Sachdev: नफीसा सुल्तान कैसे बनीं बॉलीवुड की आशा सचदेव, फिल्म 'बिंदिया और बंदूक' से हुईं मशहूर
अचानक बदल गया भंसाली का मन
एक्टर ने आगे कहा, 'अचानक से जब मैं वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने जा रहा था तो श्रुति ने कहा कि सर का दिमाग बदल गया है। मुझे लगा कि फिर वही होने वाला है जो होता आ रहा है कि किसी और को मेरा रोल मिल गया। मैंने सर से कहा कि सर मुझे निकालना मत फिर अचानक से उन्होंने कहा कि मैंने तेरी आंखों में कुछ देखा है। फिर उन्होंने कहा कि वे मुझे मुख्य भूमिका ताजदार बलूच के लिए लेना चाहते हैं'।
Anant Radhika 2nd Pre Wedding: दूसरे प्री-वेडिंग में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, भतीजे के साथ सलमान खान भी रवाना
कौन हैं ताहा शाह
ताहा शाह का जन्म अबू धाबी में हुआ था। 2009 में वह अपने भाई से मिलने के लिए कनाडा के टोरंटो चले गए। इस दौरान उन्होंने अभिनय में करियर बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने अबू धाबी में पढ़ाई के दौरान एक्टिंग भी सीखी। इसके बाद वह मुंबई आ घए थे। अभिनेता ने साल 2011 में फिल्म 'लव का दी एंड' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

#WATCH | On his series Heeramandi, actor Taha Shah Badussha says, " I was not offered this role but Tushar and I chased down this, we kept contacting Shruti Mahajan for an audition...I auditioned for a 3-day role and I was happy with it...later Sanjay Leela Bhansali sir told… pic.twitter.com/T4lUzuNFGZ
— ANI (@ANI) May 27, 2024