फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor promote boyfriend Shikhar Pahariya mother Smruti new show Maati Se Bandhi Dor see post

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने दिया कथित प्रेमी की मां स्मृति पहाड़िया को समर्थन, तारीफ में लिखी यह बात

Mon, 27 May 2024 12:42 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 27 May 2024 12:42 AM IST
सार

जान्हवी कपूर कथित तौर पर शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते में हैं। इसी बीच अभिनेत्री शिखर की मां स्मृति संजय पहाड़िया के नए शो 'माटी से बंधी डोर' को प्रमोट करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor promote boyfriend Shikhar Pahariya mother Smruti new show Maati Se Bandhi Dor see post
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया-स्मृति पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जान्हवी कपूर वर्तमान में अपनी आगामी रोमांटिक-स्पोर्ट्स ड्रामा 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, जिसमें राजकुमार राव भी हैं। जान्हवी यह सुनिश्चित कर रही हैं कि वह अपने काम और निजी जीवन के बीच सही संतुलन बनाए रखे। ऐसी अफवाह है कि अभिनेत्री शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। उनके प्रशंसक मानते हैं कि दोनों रिश्ते में हैं। हाल ही में जान्हवी का शिखू नेकलेस और उनकी कुछ सार्वजनिक प्रस्तुतियां इसका प्रमाण हैं। अब, जान्हवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने शिखर की मां के आगामी टीवी शो के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है और सभी को 27 मई से इसे देखने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

शिखर की मां को जान्हवी का समर्थन

जान्हवी कपूर ने रविवार, 26 मई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया। उनके कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया की मां स्मृति संजय पहाड़िया, अपने आगामी टीवी शो 'माटी से बंधी डोर' के नए प्रोमो के वीडियो में दिखाई दे रही हैं। शिखर की मां का समर्थन करते हुए जान्हवी ने लिखा, 'आप पर बहुत गर्व है आंटी। अब शाम 7:30 बजे आपका मनोरंजन जारी रहेगा, जब मैदान की माटी छोड़ कर आपका रिश्ता खेत की माटी से जुड़ेगा। देखिएगा जरूर, माटी से बंधी डोर शाम 7:30 बजे, स्टारप्लस और डिज्नी+हॉटस्टार पर।'

विज्ञापन


Murder: 'मर्डर' के लिए पहली पसंद थे रजनीश दुग्गल, इस वजह से अभिनेता को छोड़नी पड़ी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


जान्हवी-शिखर के प्यार की चर्चा 

इस बीच, शिखर ने भी अपनी मां को शुभकामनाएं भेजीं और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, 'मेरे सभी डेली सोप प्रेमी कल से इसे देखे। हमेशा हमें गौरवान्वित महसूस कराती हैं मम्मा।' जानकारी हो कि कुछ दिन पहले जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। उनके शानदार पहनावे के अलावा हर किसी का ध्यान उनके 'शिखू' नेकलेस ने खींचा। उस समय शिखर पहाड़िया ने इस पर प्रतिक्रिया दी और उनकी पोस्ट को लाइक किया। उनकी बहन और अभिनेत्री खुशी कपूर ने टिप्पणी की, 'देवियो और सज्जनो।'

 

Javed Akhtar: पायल कपाड़िया की मेजबानी के लिए उत्सुक जावेद अख्तर, खास अंदाज में दी कान विजेता को बधाई

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, जान्हवी वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रचार में व्यस्त हैं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जान्हवी 'उलझन' में भी नजर आएंगी। वह 'देवरा: भाग 1' के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसका नाम 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed