Red Chillies: शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर हो रही ठगी, रेड चिलीज ने बयान जारी कर दी चेतावनी
शाहरुख खान और गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी हो रही है, जिसे लेकर अब प्रोडक्शन कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर चेतावनी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के नाम पर कुछ लोग ठगी कर रहे हैं। अब इस संस्था ने आधिकारिक घोषणा कर सभी को इस बात से अवगत करा दिया है। बीते दिन बुधवार की रात को शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोटिस शेयर किया, जिसमें ऑनलाइन प्रसारित हो रहे रोजगार के अवसरों के बारे में धोखाधड़ी वाले ऑफर के खिलाफ चेतावनी दी गई।
धोखाधड़ी वाले प्रस्तावों के खिलाफ
पोस्ट पर कैप्शन में लिखा था, 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से महत्वपूर्ण सूचना।' प्रोडक्शन हाउस द्वारा शेयर किए गए नोट में लिखा है, 'हमारे संज्ञान में आया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर व्हाट्सएप पर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से जुड़े होने का दावा करते हुए धोखाधड़ी वाले ऑफर प्रसारित हो सकते हैं।'

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ही करेगी अवसरों की घोषणा
बयान के एक अंश में कहा गया है, 'हम स्पष्ट रूप से यह बताना चाहते हैं कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भर्ती नीति या किसी भी रोजगार के अवसर या किसी अन्य अवसर की जानकारी नहीं देता है।' प्रोडक्शन हाउस ने यह भी कहा कि 'वास्तविक अवसरों को केवल आधिकारिक चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से वास्तविक अवसरों को केवल हमारे आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही बताया किया जाता है।'
शाहरुख खान की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे जल्द ही 'किंग' में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किंग' बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी होगी, जिसमें वे एक कुख्यात डॉन की भूमिका में होंगे। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान भी सिनेमाघरों में डेब्यू करेंगी। उन्होंने पिछले साल नेटफ्लिक्स इंडिया पर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सुहाना पहली बार अपने पिता के साथ काम करेंगी। साल 2025 में फिल्म 'किंग' के रिलीज होने की उम्मीद है। कथित तौर पर शाहरुख 'टाइगर बनाम पठान' में सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए भी दिखाई देंगे। फिल्म में टाइगर और शाहरुख के किरदार पठान की भिड़ंत होगी।