{"_id":"66613a2cf5bc0ae6f40d6303","slug":"train-to-busan-director-yeon-sang-ho-aal-set-to-direct-his-action-horror-film-35th-street-with-appian-way-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"35th Street: ‘ट्रेन टू बुसान’ के बाद इस हॉरर एक्शन फिल्म की तैयारी, येओन सांग-हो की नई फिल्म की पूरी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
35th Street: ‘ट्रेन टू बुसान’ के बाद इस हॉरर एक्शन फिल्म की तैयारी, येओन सांग-हो की नई फिल्म की पूरी जानकारी
Thu, 06 Jun 2024 10:01 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:01 AM IST
सार
निर्देशक योन सांग-हो की आगामी फिल्म '35वीं स्ट्रीट' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह उनकी पहली बड़ी फिल्म है जिसका निर्माण एपियन वे और वॉव पॉइंट द्वारा किया जाएगा। योन सांग-हो की आगामी परियोजना पर काफी तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
येओन सांग-हो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'ट्रेन टू बुसान' के निर्देशक योन सांग-हो इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो योन सांग-हो के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। वे लेखक रयू योंग-जे के साथ ट्राइस्टार पिक्चर्स की फिल्म '35वीं स्ट्रीट' का निर्देशन करने जा रहे हैं। साथ ही साथ वे इस फिल्म को लिखने के लिए भी तैयार हैं। आइए जानते हैं योन सांग-हो की आगामी फिल्म में और क्या खास होने वाला है।
एक्शन-हॉरर फिल्म होगी '35वीं स्ट्रीट'
निर्देशक योन सांग-हो की आगामी फिल्म '35वीं स्ट्रीट' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह उनकी पहली बड़ी फिल्म है जिसका निर्माण एपियन वे और वॉव पॉइंट द्वारा किया जाएगा। योन सांग-हो की आगामी परियोजना पर काफी तेजी से काम चल रहा है। यह निर्देशक की पहली अंग्रेजी भाषा की फिल्म होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो '35वीं स्ट्रीट' एक एक्शन-हॉरर फिल्म होगी।
इंडियन आइडल से चमका नेहा की किस्मत का तारा
विज्ञापन
'ट्रेन टू बुसान' से मिली पहचान
योन सांग-हो अपनी पहली ही फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' से अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने 2016 किया था। 'ट्रेन टू बुसान' ने दुनिया भर 98 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। इस फिल्म की वजह से वे साडी दुनिया में मशहूर हो गए। उनकी फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' एक क्लासिक फिल्म बनकर उभरी जिसे दुनिया भर में देखा और सराहा गया। साल 2020 में 'ट्रेन टू बुसान' इसका सीक्वल भी बनाया गया था।
मल्लिका शेरावत की फिल्म का स्क्रीनप्ले लिख चुकी है यह टीवी एक्ट्रेस
'पेनिनसुला' कान में हुई थी प्रदर्शित
निर्देशक योन सांग-हो जिस भी फिल्म का निर्देशन करते हैं वह फिल्म लाजवाब बनती है। दुनिया भर में उनकी फिल्मों को काफी सराहा जाता है। योन सांग-हो की दूसरी फिल्म 'पेनिनसुला' कान 2020 के आधिकारिक चयन में शामिल हुई थी। कोरोना के दौरान इसे सीमित क्षेत्रों में रिलीज किया गया था, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने लगभग 45 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।