Second Chance: भारतीय दर्शक देख सकेंगे सुभद्रा महाजन की 'सेकंड चांस', रिलीज डेट का हुआ एलान
Second Chance India Release Date: सुभद्रा महाजन की फिल्म 'सेकंड चांस' अब भारतीय दर्शकों के बीच रिलीज होने जा रही है। जानिए तारीख।
विस्तार
फिल्म निर्माता सुभद्रा महाजन की फिल्म 'सेकंड चांस' भारतीय दर्शकों के बीच पहुंचने वाली है। इसकी भारतीय रिलीज डेट का एलान हो चुका है। अगले महीने यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पिछले साल 58वें कार्लोवी वैरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में तथा एशिया प्रीमियर 28वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ।
इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'सेकंड चांस' 13 जून को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'सेकंड चांस' का निर्माण श्याम बोरा ने किया है। कार्यकारी निर्माता पान नलिन, स्वप्निल एस. सोनवणे हैं। सह-निर्माता नरेन चंदावरकर, सिद्धार्थ मीर और भास्कर हजारिका हैं। इस फिल्म प्लाटून वन फिल्म्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
सुभद्रा महाजन ने इंसानी रिश्तों को बेहद बारीकी से अपनी फिल्म 'सेकंड चांस' में दिखाया है। उनकी फिल्म की कहानी 'मिया' के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 'मिया' एक दर्दनाक घटना के बाद निराश होकर शांति की तलाश में बर्फ से ढके हिमालय के बीच परिवार के गर्मियों में रहने आती है। वहां उसकी मुलाकात घर के केयर टेकर से होती है। फिर आगे क्या होता है उसे सुभद्रा महाजन ने बेहद खूबसूरती से दिखाया है।
एक महिला के दर्द से निपटने की कहानी है 'सेकंड चांस'
सुभद्रा महाजन की फिल्म 'सेकंड चांस' एक ऐसी महिला की कहानी को दिखाती है जो जिंदगी की कठिनाइयों से परेशान होकर सुदूर हिमालय पर जाती है। वहां उसकी मुलाकात ऐसे किरदारों से होती है जो कठिनाइयों से गुजरने के बाद भी कैसे खुश रहने की कोशिश करते हैं। फिल्म की मुख्य किरदार कैसे अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देती है यह फिल्म उसी को दिखाती है।
और पढ़ें:
Abhijeet Bhattacharya: 'सिंगर का एक्टर होना बहुत जरूरी है, यह रफी साहब से सीखा', बोले अभिजीत भट्टाचार्य
Suniel Shetty: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम के संबोधन पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया, कहा- 'हमें एकजुट रहना होगा'
Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास से भावुक हुए अनुराग कश्यप, शेयर की पुरनी तस्वीर और लिखी दिल की बात