फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhijeet Bhattacharya Talks about Making of Tumhe Jo Maine Dekha song from Main Hoon Na shah rukh khan

Abhijeet Bhattacharya: 'सिंगर का एक्टर होना बहुत जरूरी है, यह रफी साहब से सीखा', बोले अभिजीत भट्टाचार्य

Mon, 12 May 2025 11:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 May 2025 11:32 PM IST
सार

Abhijeet Bhattacharya: मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में फिल्म 'मैं हूं ना' के गाने 'तुम्हें जो मैंने देखा' की मेकिंग का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह गाना उन्होंने बिना किसी रिहर्सल के गाया।

विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya Talks about Making of Tumhe Jo Maine Dekha song from Main Hoon Na shah rukh khan
अभिजीत भट्टाचार्य- तुम्हें जो मैंने देखा सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहरुख खान और सुष्मिता सेन अभिनीत फिल्म 'मैं हूं ना' का 'तुम्हें जो मैंने देखा' सॉन्ग काफी लोकप्रिय है। इसे इन्हीं दोनों सितारों पर फिल्माया गया है। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का यह चर्चित गाना अभिजीत भट्टाचार्य और श्रेया घोषाल ने गाया। अभिजीत का कहना है कि यह गाना बिना तैयारी के उन्होंने गाया। अगर पहले कुछ तैयारी हो जाती तो और ऐतिहासिक होता।

विज्ञापन
Trending Videos

'पहले से तैयारी करके आता तो और ऐतिहासिक होता'
अभिजीत का कहना है, 'अगर फटाफट की जगह पहले से तैयारी करके आते तो यह गाना इसस भी बड़ा ऐतिहासिक होता'। उन्होंने मैशेबल इंडिया से बातचीत में कहा, 'मैंने अनु मलिक जी के साथ भी काम किया है। वे मुझसे तीन-तीन चार-चार दिन पहले से ही कहते यह गाना बन रहा है। आ जाओ रिहर्सल पर। अगर मुझे इस गाने को भी पहले से बुलाकर रिहर्सल करने को बोला होता तो और अच्छा होता। यह गाना मुझे सेट पर अचानक बुलाकर गवाया। मैं बहुत सक्षम हूं। लेकिन, फटाफट की जगह पहले से तैयारी करके आते तो यह गाना और ज्यादा ऐतिहासिक होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'फराह खान वेरी गुड बोल रही थीं'
अभिजीत ने सिंगिंग की दुनिया में काम करने को कहा कि 'अभी बहुत एडवांस हो गया है, लेकिन पहले हम बहुत पिछड़े थे ऐसा नहीं है। तुम्हारी औकात नहीं है करने की कि एक साथ म्यूजिशियन इंस्ट्रूमेंट्स बजा रहे हैं। मैंने वो दौर भी देखा और इस दौर में भी काम कर रहा हूं। थैंक गॉड कि मैं उस दौर में भी था। तुम्हें जो मैंने देखा बहुत जल्दी गा दिया मैंने। हर लाइन पर फराह खान वेरी गुड वेरी गुड बोल रही थीं। वह तो बोलेंगी कि क्योंकि उन्हें थोड़ी फर्क मालूम था। मैंने कहा ऐसे मत करो, गाने दो मुझे आराम से'।

Suniel Shetty: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम के संबोधन पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया, कहा- 'हमें एकजुट रहना होगा'

विज्ञापन

'श्रेया और मैं रिहर्सल करते'
अभिजीत ने आगे कहा, 'इस गाने में ऐसा नहीं है कि यह रोमांटिक है। यह बहुत चुलबुला गाना है। सिंगर्स को गाने की पूरी स्टोरी नहीं बताते। बस यही है कि पहले से अगर रिहर्सल की होती तो...। मैं और श्रेया एक साथ गाते। उस टाइम श्रेया बिल्कुल फ्रेश आई थी। शायद देवदास से ही आई थी। उस टाइम उससे गाना गवा के छोड़ दिया। अगर हम दोनों एक साथ होते तो बहुत कुछ हो सकता था। कोई मौका ऐसा नहीं मिला। लेकिन यह गाना ऐसा था कि हिट हो गया। 

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी के संबोधन पर सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया, आमिर खान ने दिया धन्यवाद

'सिंगर अब एक्टर हो गए हैं'
अभिजीत ने आगे कहा, 'सिंगर को एक्टर होना बहुत जरूरी है। शायद यह रफी साहब ने सिखाया और किशोर कुमार ने सिखाया। सिंगर को सिंगिंग में एक्टिंग देना ही पड़ेगा। बाद में हमने उनको फॉलो किया। अब सिर्फ एक्टिंग ही एक्टिंग होती है। सिंगिंग बहुत कम होती है। स्थापित सिंगर्स की बात नहीं कर रहा। बाकी लोग एक्टिंग करते हैं। कितना सिखाओगे किसी को'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed