Suniel Shetty: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम के संबोधन पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया, कहा- 'हमें एकजुट रहना होगा'
Suniel Shetty On Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज देश को पहली बार संबोधित किया। उनके संबोधन पर एक्टर सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज सोमवार 12 मई को रात आठ बजे देश को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। पीएम मोदी के संबोधन पर एक्टर सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है।
बोले- 'हमारे हौसले बुलंद हैं'
अभिनेता सुनील शेट्टी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कहा, 'हमें हमेशा वही एकता दिखानी चाहिए, जो हमने दिखाई है। हमारे हौसले बुलंद हैं। जब हम एकजुट नहीं होते हैं, तो हम कमजोर हो जाते हैं। हमें एकजुट रहना होगा'। एक्टर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में यह बात कही।
#WATCH | Wardha, Maharashtra | On PM Modi's address to the nation on #OperationSindoor, actor Suniel Shetty says, "...We should always show the same unity that we have shown...Our spirits are high... When we are not united, we become weak... We have to remain united..." pic.twitter.com/F43EOQ9tuv
— ANI (@ANI) May 12, 2025
'टूटकर अलग-अलग बात नहीं करनी चाहिए'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'हमारी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के चीफ ने कल सबको समझा दिया, सबूत के साथ कि हमने क्या कर दिया और हम क्या करने के काबिल हैं। मेरे ख्याल से इससे बड़ी बात कोई नहीं है। यही कहूंगा कि भारत माता की जय और हमने जो एकता इस बार दिखाई है, वो हमेशा रहनी चाहिए। हर दिन हर काम के लिए। अच्छाई के लिए और देश के हित के लिए हम काम करते हैं तो एकजुट होकर ही बात करनी चाहिए। न कि टूटकर अलग-अलग बात करनी चाहिए'।
Raid 2 Day 12 Box Office: 150 करोड़ी क्लब की तरफ तेजी से बढ़ी 'रेड 2', दूसरे सोमवार को कर डाली इतनी कमाई
'हमने पाकिस्तान के इरादों को तोड़ा है'
एक्टर से पूछा गया कि पीएम मोदी ने आज देश के नाम संबोधन में कहा कि हमने पाकिस्तान के इरादों को तोड़ा है, आपका क्या कहना है? इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'बिल्कल 100 पर्सेंट तोड़ा है और हमारे इरादों को और बुलंद किया हुआ है। हर नागरिक के इरादों को बुलंद किया हुआ है। हमेशा हम कमजोर तब होते हैं, जब हमारे घर में ही एक वीकनेस आ जाती है, तब मां-बाप कमजोर पड़ जाते हैं। अगर मां-बाप को मजबूत रखना है तो परिवार को एकजुट होना पड़ेगा। इस बार मैंने ये देखा है भारत में कि हम एकजुट हुए हैं। क्या आपको लगता है कि जिस तरह का जवाब मिला है, पाकिस्तान अब फिर से हिम्मत करेगा। इस पर एक्टर ने कहा, 'वो पाकिस्तान है'।