{"_id":"6811f96be770b2fbdd0d92fe","slug":"south-superstar-ajith-kumar-hospitalised-in-chennai-after-suffering-leg-injury-at-chennai-airport-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajith Kumar: पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर घर लौट रहे थे साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, अस्पताल में हुए भर्ती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajith Kumar: पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर घर लौट रहे थे साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, अस्पताल में हुए भर्ती
Wed, 30 Apr 2025 03:50 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 30 Apr 2025 03:50 PM IST
सार
Ajith Kumar Admitted in Hospital: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर चेन्नई लौट रहे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अजित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी टांग में चोट लगी है। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक अजित कुमार को एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने घेर लिया था, इसके बाद उनके पैर में चोट लग गई। अभिनेता दिल्ली से पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर चेन्नई वापस लौट रहे थे। वह एयरपोर्ट पर उतरे और उन्हें फैंस ने घेर लिया, फिर ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
अजित कुमार के पैर में लगी चोट
अजित कुमार के एक करीबी के मुताबिक 'अजित कुमार को चेन्नई एयरपोर्ट पर कुछ लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उनके पैर में चोट लग गई। उन्हें फिजियोथेरेपी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता को इस शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी सेहत के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।'
Galiyon Ke Galib: रिलीज हुआ बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब', जबरदस्त डांस से सबको चौंकाया

- फोटो : एक्स
अजित कुमार को मिला पद्म भूषण
थांथी टीवी ने अपनी एक खबर में बताया है कि 'मंगलवार को अभिनेता जब दिल्ली से चेन्नई लौट रहे थे तो फैन एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे थे। पब्लिक इतनी ज्यादा थी कि उसे काबू करना मुश्किल था और अभिनेता भीड़ से घिर गए। इसके बाद उनके पैर में चोट लग गई।'
अभिनेता अजित कुमार सोमवार को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजे गए। उन्हें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड से नवाजा। उनकी पत्नी शालिनी अजित ने इस मौके पर खुशी जताई।
Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...

अवॉर्ड मिलने के बाद जारी किया था स्टेटमेंट
जनवरी में जब पुरस्कारों का एलान किया गया, तब अजित ने एक बयान जारी किया था, जिसमें लिखा था, 'मैं भारत के राष्ट्रपति की तरफ से पद्म पुरस्कार प्राप्त करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हू। मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार जताता हूं। ये मान्यता हासिल करना किस्मत की बात है। हमारे देश के लिए मेरे योगदान की इस उदार स्वीकृति के लिए वास्तव में आभारी हूं।'