फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vetrimaaran questioned on Nayanthara Annapoorani being taken off from Netflix read details here

Vetrimaaran: अन्नापूर्णानी को ओटीटी से हटाए जाने पर वेत्रिमारन ने उठाए सवाल, फिल्म के समर्थन में कही यह बात

Wed, 17 Jan 2024 11:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Jan 2024 11:58 PM IST
सार

नयनतारा की 'अन्नपूर्णानी' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म और इसके निर्माताओं को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Vetrimaaran questioned on Nayanthara Annapoorani being taken off from Netflix read details here
वेत्रिमारन, अन्नापूर्णानी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्मकार वेत्रिमारन बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' को नेटफ्लिक्स से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। निर्देशक ने खुलकर इस फिल्म के समर्थन में आवाज उठाई है।

विज्ञापन

Main Atal Hoon: मैं अटल हूं की रिलीज से पहले स्कूली बच्चों के साथ नजर आए पंकज त्रिपाठी, अटल सेतु का किया दौरा

विज्ञापन

वेत्रिमारन ने किया फिल्म का समर्थन

वेत्रिमारन ने कहा, "भारत में फिल्मों के लिए बिना सेंसर की रचनात्मक स्वतंत्रता जैसी कोई चीज नहीं है। यह बात ओटीटी रिलीज पर भी लागू होती है। हालांकि, यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं है कि सेंसर द्वारा पास होने के बाद भी बाहरी दबावों के कारण फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए। किसी फिल्म को मंजूरी देने या उस पर रोक लगाने का अधिकार केवल सेंसर बोर्ड के पास है। ऐसी घटनाएं सेंसर बोर्ड के फैसलों पर सवाल उठाती हैं।" 

फिल्म पर लगे भावनाएं आहत करने के आरोप

नयनतारा की 'अन्नपूर्णानी' हाल ही में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया था। हालांकि, इसके बाद फिल्म और इसके निर्माताओं को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। आखिरकार अन्नपूर्णानी को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया और प्रोडक्शन हाउस ने माफीनामा जारी किया।

विज्ञापन

फिल्म के सह-निर्माता ने जारी किया था माफीनामा

भारी हंगामे के बाद हाल ही में फिल्म के निर्माताओं में से एक जी स्टूडियोज ने एक बयान जारी कर वादा किया था कि इसके दृश्यों को संपादित किया जाएगा और जब तक आवश्यक बदलाव नहीं किए जाते, तब तक फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया जाएगा। बयान में कहा गया था, 'फिल्म के सह-निर्माता के रूप में हमारा हिंदुओं और ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं है और हम संबंधित समुदायों की भावनाओं को हुई असुविधा और ठेस के लिए माफी मांगना चाहते हैं।'
Tiger-Kabir Next: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? कबीर खान की एक्शन फिल्म को लेकर चल रही बात!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed