फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff to team up with Chandu Champion Kabir Khan for his Next Read Details here

Tiger-Kabir Next: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? कबीर खान की एक्शन फिल्म को लेकर चल रही बात!

Wed, 17 Jan 2024 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Jan 2024 06:49 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कबीर खान की टाइगर के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।

विज्ञापन
Tiger Shroff to team up with Chandu Champion Kabir Khan for his Next Read Details here
टाइगर श्रॉफ, कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के हिट निर्देशकों में कबीर खान का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपने फिल्म करियर में वे एक था टाइगर से लेकर बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। फिलहाल, वे कार्तिक आर्यन के साथ अपनी फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी एक अन्य फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन

Jai Hanuman: हनुमान के बाद 'जय हनुमान' बनाने को तैयार प्रशांत वर्मा, राम चरण निभाएंगे श्रीराम का किरदार?

विज्ञापन

टाइगर-कबीर की चल रही बातचीत
कहा जा रहा था कि वे बब्बर शेर नाम की फिल्म के लिए सलमान खान के संपर्क में थे। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि वे इसमें टाइगर श्रॉफ को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक की टाइगर के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि दोनों के बीच जिस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है वो एक्शन से भरपूर होगी। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए कबीर खान टाइगर को बिल्कुल उपयुक्त मानते हैं और इसी वजह से वे उन्हें इस प्रोजेक्ट में कास्ट करने के इच्छुक हैं। फिलहाल, फिल्म की कहानी की डिटेल तो नहीं पता चल सकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह पूर्वोत्तर पर आधारित एक एक्शन फिल्म होगी।
Baiju Bawra: ठंडे बस्ते में गई संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा', फिल्म का भारी बजट बना विलेन

इन फिल्मों में दिखेंगे टाइगर

रिपोर्ट्स से  प्राप्त जानकारी के अनुसार कबीर इस पर वी. विजयेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि बजरंगी भाई जान के बाद कबीर, प्रसाद के साथ फिर से काम करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। उन्हें विश्वास है कि उनका नया प्रोजेक्ट लोगों को जरुर पसंद आएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां पर काम कर रहे हैं और उन्होंने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन भी साइन की है। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं।
Naina: AI सुपरस्टार नैना ने भारत का पहला एआई पॉडकास्ट किया लॉन्च, शोभिता होंगी 'द नैना शो' की पहली मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed