फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   VD 12 title of Vijay Deverakonda spy thriller Samrajyam Bhagyashri Borse directed by Gowtam Thinnanuri Budget

VD12-Vijay Deverakonda: विजय की जासूसी थ्रिलर फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा? भाग्यश्री बोरसे भी आएंगी नजर

Fri, 31 Jan 2025 01:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 31 Jan 2025 01:12 PM IST
सार

नागा वामसी द्वारा निर्मित आगामी फिल्म 'वीडी 12' के शीर्षक से पर्दा उठ गया है। कथित तौर पर वीडी 12 का नाम साम्राज्यम रखा गया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे की जोड़ी नजर आएगी।

विज्ञापन
VD 12 title of Vijay Deverakonda spy thriller Samrajyam Bhagyashri Borse directed by Gowtam Thinnanuri Budget
वीडी 12 को मिला शीर्षक? - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

विस्तार

विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'वीडी 12' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 'वीडी 12' की रिलीज से पहले इस फिल्म के टीजर का प्रशंसकों को इंतजार है। इस फिल्म के शीर्षक को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। लेकिन अब लगता है फिल्म को एक टाइटल मिल गया है। बहरहाल, कथित तौर पर वीडी 12 का नाम साम्राज्यम रखा गया है।
विज्ञापन

 

फिल्म का शीर्षक
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा गौतम थिन्नानुरी द्वारा निर्देशित फिल्म वीडी 12 में नजर आएंगे। निर्माता नागा वामसी द्वारा वीडी 12 का शीर्षक तय किए जाने की घोषणा के बाद, फिल्म के शीर्षक के बारे में अफवाहें फैलनी शुरू हो गई हैं। चर्चा के अनुसार, फिल्म का शीर्षक 'साम्राज्यम' है, लेकिन अभी तक फिल्म के शीर्षक की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:
Deva Reviews: 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन में दिखा दम, जानिए फिल्म को प्रशंसकों ने दिया कैसा रिस्पांस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जासूसी थ्रिलर फिल्म होगी
भारी भरकम बजट में बन रही इस फिल्म में वियज देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। भाग्यश्री को उनकी फिल्म मिस्टर बच्चन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor-Arjun Ustara: 'अर्जुन उस्तरा' के बारे में शाहिद कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, अगर 'देवा' हिट रही...
 
विज्ञापन

फिल्म का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का शीर्षक और एक झलक 7 फरवरी, 2025 को सामने आ सकती है। यह अखिल भारतीय फिल्म सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बीच एक संयुक्त सहयोग है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत तैयार कर रहे हैं।
 

फिल्म की शूटिंग
बहरहाल, विजय इन दिनों 'वीडी 12' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जानकारी के अनुसार, फिल्म का टीजर 7 फरवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा और निर्माता नागा वामसी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि वीडी 12 को दो भागो में रिलीज किया जाएगा और हर भाग की कहानी अलग होगी। इस तरह वे दो अलग-अलग फिल्में बन जाएंगी। फिलहाल, वीडी 12 की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed