तृषा की अगली फिल्म में साथ होंगी राधिका सरतकुमार और अपर्णा बालमुरली, लंदन में शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, राधिका सरतकुमार और अपर्णा बालमुरली एक नई तमिल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म के लिए साथ आई हैं। जानें क्या है पूरा मामला।
विस्तार
तृषा कृष्णन, राधिका सरतकुमार और अपर्णा बालमुरली लंदन में एक नई साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म की शूटिंग में जुट गई हैं। जानिए फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर पूरी जानकारी।
महिलाओं पर आधारित होगी पूरी कहानी
फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसकी कहानी पूरी तरह महिलाओं के इर्द-गिर्द होगी। इसमें तृषा, राधिका और अपर्णा अलग-अलग पीढ़ियों की तीन शानदार एक्ट्रेसेस के तौर पर नजर आएंगी।
फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सिर्फ डर और हॉरर दिखाने के बजाय साइकोलॉजिकल टेंशन, रहस्य और माहौल पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
यानी दर्शकों को फिल्म में पारंपरिक हॉरर के साथ-साथ रहस्य और मानसिक तनाव का भी अनुभव देखने को मिलेगा।
फिल्म से जुड़ी और जानकारी
- इस प्रोजेक्ट के जरिए डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।
- राजा कृष्ण मेनन इससे पहले ‘एयरलिफ्ट', 'शेफ' और 'पिप्पा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म के साथ वह एक बिल्कुल नए जॉनर में कदम रख रहे हैं।
- यह उनकी पहली तमिल फिल्म होने के साथ-साथ पहली साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म भी है।
- इसके अलावा, यह पहली बार है जब वह पूरी तरह महिलाओं की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं।
- फिलहाल फिल्म का टाइटल, रिलीज डेट और कहानी से जुड़ी बाकी जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- पवन कल्याण जन्मदिन: रीमेक फिल्मों से बदली पवन कल्याण की किस्मत, जानें ऐसी 10 फिल्मों के बारे में