फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan Birthday From Gabbar Singh To Vakeel Saab 10 Remake Films That Became His Biggest Hits

पवन कल्याण जन्मदिन: रीमेक फिल्मों से बदली पवन कल्याण की किस्मत, जानें ऐसी 10 फिल्मों के बारे में

Wed, 02 Sep 2026 12:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 02 Sep 2026 12:54 PM IST
सार

Pawan Kalyan Remake Movies: पवन कल्याण ने अपने करियर में कई ऐसी हिंदी फिल्मों के रीमेक में काम किया है, जो उनके लिए सुपरहिट साबित हुई। वहीं उनकी भी कुछ फिल्मों का हिंदी रीमेक बना है। जानिए ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
Pawan Kalyan Birthday From Gabbar Singh To Vakeel Saab 10 Remake Films That Became His Biggest Hits
इन रीमेक फिल्मों से सुपरस्टार बने पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पवन कल्याण सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो हिंदी फिल्मों से प्रेरित या उनके रीमेक रही हैं।

विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि पवन कल्याण की कुछ फिल्मों के हिंदी रीमेक भी बनाए गए और उन्होंने भी कई हिंदी फिल्मों की कहानी को तेलुगु दर्शकों के सामने अपने अंदाज में पेश किया। पवन ने काफी रीमेक फिल्मों पर काम किया है। आइए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।  

विज्ञापन

Pawan Kalyan Birthday From Gabbar Singh To Vakeel Saab 10 Remake Films That Became His Biggest Hits
दबंग, लव आज कल, पिंक - फोटो : सोशल मीडिया

इन हिंदी फिल्मों के रीमेक में नजर आए पवन कल्याण

  • पवन कल्याण की शुरुआती फिल्मों में से एक ‘अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी’ (1996) थी, जिसे आमिर खान और जूही चावला की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ (1988) का रीमेक बताया जाता है।
  • इसके बाद पवन कल्याण की ‘थम्मुडु’ (1999) आई, जो आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ (1992) से प्रेरित थी।
  • साल 2011 में आई ‘तीन मारी’ भी हिंदी फिल्म से जुड़ी थी। यह फिल्म सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की ‘लव आज कल’ (2009) का तेलुगु रीमेक थी।
  • पवन कल्याण के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘गब्बर सिंह’ (2012) भी सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ (2010) का रीमेक थी। फिल्म में पवन का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।
  • इसके बाद उन्होंने ‘गोपाला गोपाला’ (2015) में काम किया, जो अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ (2012) का रीमेक थी।
  • पवन कल्याण की ‘सरदार गब्बर सिंह’ (2016) को भी हिंदी फिल्म ‘दबंग 2’ (2012) से जोड़ा जाता है।
  • वहीं, अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ (2016) का तेलुगु रीमेक ‘वकील साहब’ (2021) था, जिसमें पवन कल्याण ने मुख्य भूमिका निभाई।

Pawan Kalyan Birthday From Gabbar Singh To Vakeel Saab 10 Remake Films That Became His Biggest Hits
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

पवन कल्याण की इन फिल्मों के भी बने हिंदी रीमेक

  • सिर्फ पवन कल्याण ने हिंदी फिल्मों के रीमेक में काम नहीं किया, बल्कि उनकी कुछ तेलुगु फिल्मों का भी हिंदी में रीमेक बनाया गया।
  • उनकी फिल्म ‘गोली प्रेमा’ (1998) का हिंदी रीमेक ‘मुझे कुछ कहना है’ (2001) बनाया गया था, जिसमें तुषार कपूर और करीना कपूर नजर आए थे।
  • इसी तरह पवन कल्याण की ‘स्वागताम’ (1998) से प्रेरित होकर हिंदी फिल्म ‘क्या यही प्यार है’ (2002) बनाई गई।
  • पवन की फिल्म ‘बद्री’ (2000) का भी हिंदी रीमेक ‘शर्त: द चैलेंज’ (2004) के नाम से बनाया गया था।


ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भाई 'हुंकार- द रोर', अनीत पड्डा की अपकमिंग सीरीज पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed