फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   The Greatest of All Time Update Makers makes big plans For Thalapathy Vijay Film Hindi Release

The G.O.A.T: हिंदी पट्टी के लिए 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माताओं ने कसी कमर, भव्य रिलीज की कोशिशें तेज

Thu, 29 Aug 2024 12:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आने वाले हैं। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भव्य तरीके से रिलीज करने की जोर शोर से तैयारियां चल रही है।
 

विज्ञापन
The Greatest of All Time Update Makers makes big plans For Thalapathy Vijay Film Hindi Release
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

विस्तार

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी यह एक मेगा-बजट साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है। इससे पहले आई उनकी फिल्म कस्टडी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन इस फिल्म से निर्देशक को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: अरशद की 'जोकर' वाली टिप्पणी पर फिल्म की निर्माता स्वना ने तोड़ी चुप्पी, प्रभास को बताया शानदार
विज्ञापन


निर्माता बरत रहे विशेष सावधानी
तमिल संस्करण में फिल्म का कारोबार शानदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, फिल्म के निर्माता हिंदी भाषी दर्शकों को भी ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरत रहे हैं। हाल ही में जब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी किया गया था, तब लोगों को विजय के लिए की गई डबिंग पसंद नहीं आई, जिसके बाद निर्माताओं ने तुरंत संकेत म्हात्रे को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Baadshah: 'बादशाह' में ट्विंकल खन्ना नहीं थीं निर्माता की पहली पसंद, शाहरुख खान हमेशा थे उनकी पहली च्वाइस

फिल्म पर आया ताजा अपडेट
इस बीच फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की निर्माताओं में से एक, अर्चना कल्पती इन दिनों मुंबई में हैं। वह उत्तर भारत में फिल्म के भव्य रिलीज के लिए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा कर रही हैं।
Aparshakti Khurana: 'वह बहुत दिल से काम करते हैं', अपारशक्ति खुराना ने बांधे अक्षय कुमार की तारीफों के पुल

इस दिन आएगी विजय की फिल्म
बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस विजय के करियर की सबसे बड़ी रिलीज देने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें विजय पिता और बेटे के रोल में नजर आएंगे। द गोट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Stree 2: 'केजीएफ 2' के धांसू हिंदी कलेक्शन को 'स्त्री 2' ने पछाड़ा, आगे क्या गुल खिलाएगी श्रद्धा की फिल्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed