फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Telugu Films First Playback Singer Rao Balasaraswathi Devi Passed Away

तेलुगु सिनेमा की पहली प्लेबैक सिंगर राव बालासरस्वती देवी का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 15 Oct 2025 05:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Oct 2025 05:58 PM IST
सार

Singer Rao Balasaraswathi Devi Passed Away: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिए दुखद खबर है। तेलुगु सिनेमा की पहली प्लेबैक सिंगर राव बालासरस्वती देवी का निधन हो गया है। 

विज्ञापन
Telugu Films First Playback Singer Rao Balasaraswathi Devi Passed Away
दिवंगत राव बालासरस्वती देवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

तेलुगु सिनेमा की पहली और चर्चित प्लेबैक सिंगर राव बालासरस्वती देवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 97 साल की उम्र उन्होंने अंतिम सांस ली। राव बालासरस्वती देवी का निधन हैदराबाद स्थित उनके आवास पर हुआ। 

विज्ञापन


बाल कलाकार के तौर पर किया अभिनय 
राव बालासरस्वती का जन्म 1928 में वेंकटगिरी, आंधप्रदेश में हुआ था। बचपन में ही उन्हें संगीत की शिक्षा दी गई। जब राव बालासरस्वती देवी छह साल की हुईं तो उन्होंने सोलो ग्रामोफोन के लिए अपनी आवाज दी। बतौर बाल कलाकार फिल्मों में अभिनय किया। साल 1936 में सी. पुल्लैया द्वारा निर्देशित ‘सती अनसूया’ और ‘भक्त ध्रुव’ फिल्मों में राव बालासरस्वती देवी ने गाना गाया। आगे चलकर उन्होंने कई तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया।  
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: कन्नड़ सिनेमा जगत के मशहूर हास्य कलाकार राजू तालिकोटे का निधन, 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलुगु सिनेमा में पहली प्लेबैंक सिंगर का दर्जा मिला 
राव बालासरस्वती ने 1930 से 1960 के दशक तक तेलुगु और तमिल सिनेमा में अभिनय किया। वह तेलुगु सिनेमा की पहली प्लेबैक सिंगर भी मानी जाती हैं। उनके गीतों ने तेलुगु सिनेमा को समृद्ध किया। आज भी उनके गीतों को संगीत प्रेमी मग्न होकर सुनते हैं। जब राव बालासरस्वती के पति की मृत्यु हुई तो वह अपने बेटे के साथ सिकंदराबाद में रहने लगीं। अंतिम समय में वह अपने पोते के घर में रहती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed