फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   south actor Mohanlal wishes wife Happy Anniversary says Dearest Suchi Forever grateful for you forever yours

Mohanlal: मोहनलाल ने पत्नी सुचि को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा प्यारा नोट

Mon, 28 Apr 2025 11:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 28 Apr 2025 11:03 AM IST
सार

Mohanlal Wedding Anniversary: साउथ अभिनेता मोहनलाल की आज शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी सुचित्रा को वेडिंग एनीवर्सरी की बधाई दी है।

विज्ञापन
south actor Mohanlal wishes wife Happy Anniversary says Dearest Suchi Forever grateful for you forever yours
मोहनलाल ने पत्नी सुचि को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal

विस्तार

साउथ अभिनेता मोहनलाल की आज वेडिंग एनीवर्सरी है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी सुचित्रा को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

 

मोहनलाल का इंस्टाग्राम पोस्ट
मोहनलाल ने आज अपनी वेडिंग एनीवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर पत्नी को किस करते हुए एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही मोहनलाल ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी प्यारी सुचि। हमेशा तुम्हारा आभारी रहूंगा, हमेशा तुम्हारा।'

View this post on Instagram

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने भी दीं शुभकामनाएं
मोहनलाल के प्रशंसकों ने भी उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक', एक और फैन ने लिखा, 'भगवान दोनों को आशीर्वाद दें', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों प्यारे जोड़े को सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं'। तो वहीं मोहनलाल के कई प्रशंसकों ने कमेंट में लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमेजी बरसाए हैं।

यह भी पढ़ें:
Nani: SSMB29 के निर्देशक एसएस राजामौली ने 'हिट 4' के दिए संकेत, नानी की तारीफों के बांधे पुल
विज्ञापन

मोहनलाल की शादी 
28 अप्रैल 1988 को मोहनलाल ने तमिल फिल्म निर्माता के. बालाजी की बेटी सुचित्रा बालाजी से शादी की। सुचित्रा को प्यार से मोहनलाल सुचि बुलाते हैं। 

यह भी पढ़ें:
Dharmendra: 89 की उम्र में धर्मेंद्र के जोश में नहीं है कमी, स्विमिंग पूल वर्कआउट का शेयर किया वीडियो

हालिया रिलीज फिल्म
मोहनलाल की फिल्म 'थुडारम' रिलीज हो चुकी है और ये बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमा रही है। 'थुडारम' एक मलयालम फिल्म है, जो 25 अप्रैल को इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के साथ पर्दे पर आई है। यह फिल्म मलयालम के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'थुडारम' ने अब तक कुल 24.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें:
Dhamaal 4: 'धमाल 4' का क्लाइमैक्स कहां होगा शूट, साथ नजर आएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख-अरशद और जावेद जाफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed