फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Riteish Deshmukh Javed Jaferi to Arshad Warsi reunite for Dhamaal 4 climax shoot in Mumbai

Dhamaal 4: 'धमाल 4' का क्लाइमैक्स कहां होगा शूट, साथ नजर आएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख-अरशद और जावेद जाफरी

Mon, 28 Apr 2025 10:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 28 Apr 2025 10:26 AM IST
सार

Dhamaal 4 Climax Shoot: अजय देवगन जल्द ही अपनी फिल्म रेंजर की शूटिंग पूरी करेंगे, जो इस समय ऊटी में चल रही है। इसके बाद अजय धमाल 4 के क्लाइमैक्स की शूटिंग शुरू करेंगे। 
 

विज्ञापन
Ajay Devgn Riteish Deshmukh Javed Jaferi to Arshad Warsi reunite for Dhamaal 4 climax shoot in Mumbai
'धमाल 4' का क्लाइमैक्स मुंबई में होगा शूट, साथ नजर आएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख-अरशद और जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

विस्तार

फिल्म 'धमाल' की चौथी किस्त के लिए फैंस बेताब है। इस कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी की जोड़ी देखने को मिलेगी। जानिए कब और कहां शुरू होगा फिल्म का क्लाइमैक्स... 
विज्ञापन

 

Ajay Devgn Riteish Deshmukh Javed Jaferi to Arshad Warsi reunite for Dhamaal 4 climax shoot in Mumbai
कब और कहां शूट होगा आखिरी शैड्यूल - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
कब और कहां शूट होगा आखिरी शैड्यूल
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म का आखिरी शेड्यूल 15 मई से मुंबई में शुरू होगा, जहां जंगल थीम वाला एक बड़ा सेट बनाया जा रहा है। धमाल 4 में अजय देवगन के साथ जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी नजर आएंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ कॉमेडी और रोमांच देखने को मिलेगा। यह फिल्म जून के आखिर तक पूरी हो जाएगी और इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। इंद्र कुमार ने मार्च में धमाल की चौथी किस्त की शूटिंग शुरू की थी। अप्रैल में सभी अभिनेताओं के साथ अलग-अलग सीन फिल्माए गए। अब क्रू आखिरी शेड्यूल की तैयारी कर रहा है। 

यह भी पढ़ें:
Dharmendra: 89 की उम्र में धर्मेंद्र के जोश में नहीं है कमी, स्विमिंग पूल वर्कआउट का शेयर किया वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाल 4 की घोषणा
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर 10 अप्रैल, 2025 को धमाल की चौथी किस्त की घोषणा की थी। अजय ने स्टारकास्ट के साथ दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा, 'पागलपन वापस आ गया है! धमाल 4 की धमाकेदार शुरुआत हुई - मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा, मुंबई शेड्यूल शुरू! चलिए हंसी का दंगल शुरू करते हैं।'

यह भी पढ़ें:
Nani: SSMB29 के निर्देशक एसएस राजामौली ने 'हिट 4' के दिए संकेत, नानी की तारीफों के बांधे पुल..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed