फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SSMB29 Director SS Rajamouli said HIT franchise more sequels in coming year Nani has surpassed my expectations

Nani: SSMB29 के निर्देशक एसएस राजामौली ने 'हिट 4' के दिए संकेत, नानी की तारीफों के बांधे पुल

Mon, 28 Apr 2025 09:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 28 Apr 2025 09:34 AM IST
सार

SS Rajamouli On Hit Franchise: नानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिट 3 द थर्ड केस' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट हुआ, जिसमें निर्देशक एसएस राजामौली भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हिट 4 के आने के संकेत दिए हैं।
 

विज्ञापन
SSMB29 Director SS Rajamouli said HIT franchise more sequels in coming year Nani has surpassed my expectations
SSMB29 के निर्देशक एसएस राजामौली ने 'हिट 4' के दिए संकेत - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani, ssrajamouli

विस्तार

मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली अपनी फिल्म ईगा के अभिनेता नानी की नई क्राइम ड्रामा फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' के प्री-रिलीज इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजामौली ने हिट फ्रैंचाइजी और नानी को लेकर कई अहम बाते कहीं।
विज्ञापन

 

'हिट 3' प्री-रिलीज इवेंट
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, 'हिट 3' प्री-रिलीज इवेंट बीते रविवार शाम हैदराबाद में हुआ। इस दौरान एसएस राजामौली मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान राजामौली ने फिल्म की निर्माता प्रशांति टिपिरनेनी की सफलता की तारीफ की और फिल्म के लीक होने पर निर्देशक सैलेश कोलानू के शांत और संयमित रवैये की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आएगी 'हिट 4'
एसएस राजामौली ने कहा कि हिट सीरीज के और सीक्वल भविष्य में आते रहेंगे और बनते रहेंगे। राजामौली की इन बातों से साफ है की 'हिट 3' के बाद 'हिट 4' भी आ सकती है। नानी के फैंस इस जानाकरी से बेहद खुश और उत्साहित हैं कि वह भविष्य में भी हिट की प्रैनचाइजी देख सकेंगे। नानी के बारे में बात करते हुए राजामौली ने कहा कि नानी ने उनकी उम्मीदों को पार किया है और अपने करियर में बहुत आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा, “नानी, हमारा पूरा समर्थन तुम्हारे साथ है, आगे बढ़ते रहो।”

यह भी पढ़ें:
Sharman Joshi: शरमन जोशी को 'स्टाइल' से स्टारडम, प्रेम चोपड़ा की बेटी से प्यार, '3 इडियट्स' ने बनाया सुपरस्टार
विज्ञापन

'हिट 3 द थर्ड केस'
'हिट 3 द थर्ड केस' में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'हिट 3 द थर्ड केस' 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत मिकी जे मेयर ने तैयार किया है। यह पूरी तरह से एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म होने का वादा करती है।

यह भी पढ़ें:
Dharmendra: 89 की उम्र में धर्मेंद्र के जोश में नहीं है कमी, स्विमिंग पूल वर्कआउट का शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed