{"_id":"680ef352d59dc0b8ff008c15","slug":"dharmendra-trying-to-swim-in-the-age-of-89-video-viral-aapkadharam-daughter-esha-comment-fans-love-enthusiasm-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dharmendra: 89 की उम्र में धर्मेंद्र के जोश में नहीं है कमी, स्विमिंग पूल वर्कआउट का शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dharmendra: 89 की उम्र में धर्मेंद्र के जोश में नहीं है कमी, स्विमिंग पूल वर्कआउट का शेयर किया वीडियो
Mon, 28 Apr 2025 08:47 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 28 Apr 2025 08:47 AM IST
सार
Dharmendra Viral Video: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र का यह वीडियो फैंस के लिए प्रेरणादायक रहा, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
89 की उम्र में धर्मेंद्र के जोश में नहीं है कमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@aapkadharam
विस्तार
सुपरस्टार और सभी के दिलों पर राज करने वाले वन एंड ओनली ही मैन ऑफ बॉलीवुड धर्मेंद्र ने एक बार फिर से अपने जोश और जुनून से साबित कर दिया है कि वह 89 की उम्र में भी अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं। उन्होंने आज कुछ ही देर पहले अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र का वीडियो
आज धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में ट्रेनर के साथ नजर आ रहे हैं और लगातार स्विमिंग करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने भले ही कुछ ना लिखा हो, लेकिन उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐशा देओल ने अपने पापा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए ब्लैक दिल वाले इमोजी बनाएं और साथ ही नजरबट्टू का इमोजी भी शेयर किया, ताकि उनके पापा को किसी की नजर ना लगे।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया
89 की उम्र में धर्मेंद्र के इस साहस और जुनून को फैंस सलाम कर रहे हैं और अपने कमेंट्स के जरिए ही मैन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'प्रेरणादायक', एक और फैन ने लिखा, 'हमारे लिए आपका प्यार और उत्साह बहुत मायने रखता है', एक और फैन ने लिखा, 'सदा खुश रहो सर', एक और फैन ने लिखा, 'धर्मेंद्र सर के लिए सम्मान, हैंडसम हीमैन हमेशा के लिए', एक और फैन ने लिखा, 'मेरे प्यारे प्यारे पाजी सर, आपसे प्यार करती हूं', एक और फैन ने लिखा, 'प्रेरणास्त्रोत', एक और फैन ने लिखा, 'लव यू सर', एक और फैन ने लिखा, 'प्यारे धरम पाजी' एक और फैन ने लिखा, 'भगवान आपको हमारी उम्र दे लव यू सर'

धर्मेंद्र ने शुरू की एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी
आज के लेटेस्ट वीडियो से पहले धर्मेंद्र ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पानी में व्यायाम और फिजियोथेरेपी करते नजर आए। यह वीडियो भी उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया गया था।

सनी देओल और दिलीप की तस्वीर
धर्मेंद्र ने इन शानदार वर्कऑउट वीडियो से पहले सनी देओल और दिलीप कुमार का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो प्रशंसकों के बीच वायरल हुआ था। धर्मेंद्र ने 1983 में 'बेताब' की रिलीज से पहले दिलीप कुमार द्वारा सनी देओल को आशीर्वाद देते हुए एक पुरानी तस्वीर शोयर की थी, जिसमें दिलीप कुमार, सनी देओल के साथ मस्ती के मूड में नजर आए।
यह भी पढ़ें:
Sharman Joshi: शरमन जोशी को 'स्टाइल' से स्टारडम, प्रेम चोपड़ा की बेटी से प्यार, '3 इडियट्स' ने बनाया सुपरस्टार