फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan talks about her crush RRR star likes hollywood actress Julia Roberts and Catherine Zeta Jones

Ram Charan: राम चरण ने किया अपने क्रश का खुलासा, बचपन से ही इस एक्ट्रेस के दीवाने हैं साउथ सुपरस्टार

Thu, 16 Feb 2023 11:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:09 PM IST
सार

वैलेंटाइंस डे के मौके पर रामचरण ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान रामचरण ने अपने प्रशंसकों द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी और अपने क्रश के बारे में बात की।

विज्ञापन
Ram Charan talks about her crush RRR star likes hollywood actress Julia Roberts and Catherine Zeta Jones
रामचरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार रामचरण इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में रामचरण के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें देश भर में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सराहा गया है। दुनिया भर के दर्शकों ने रामचरण को उनकी दमदार अदाकारी के लिए खूब प्यार दिया। रामचरण के प्रशंसकों की लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राम चरण का क्रश कौन है? हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रामचरण ने अपने क्रश के बारे में बात की।

विज्ञापन

Ram Charan talks about her crush RRR star likes hollywood actress Julia Roberts and Catherine Zeta Jones
रामचरण - फोटो : insta

दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर रामचरण ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान रामचरण ने अपने प्रशंसकों द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने रामचरण को 'स्नैक' बताया। इस पर अभिनेता से पूछा गया कि वह इस टिप्पणी पर क्या प्रतिक्रिया देंगे? राम चरण ठहाके मार कर हंसने लगे और बोले कि मैं चाहता हूं कि यह मेरी पत्नी भी सुने। मुझे लगता है कि उपासना को यह सुनकर मुझ पर गर्व होगा।

Deepika Padukone: इकॉनमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, सादगी देख फैंस हुए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan talks about her crush RRR star likes hollywood actress Julia Roberts and Catherine Zeta Jones
रामचरण - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू के दौरान रामचरण से उनके क्रश के बारे में पूछा गया। रामचरण से पूछा गया कि जब वह बड़े हो रहे थे तो वह किसे पसंद करते थे? इसके जवाब में रामचरण ने दो हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स और कैथरिन जेटा जॉन्स का नाम लिया। राम चरण ने कहा कि हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स मुझे बेहद आकर्षित करती थीं और उनकी फिल्में भी मुझे बेहद आकर्षित करती थीं। उन्हें देखते समय मैं टीवी से चिपक जाता था। फिल्म 'प्रीटी वूमेन' के समय से ही मैं उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं।

Shehzada OTT Rights: इस ओटीटी ने खरीदे 'शहजादा' के राइट्स, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

Ram Charan talks about her crush RRR star likes hollywood actress Julia Roberts and Catherine Zeta Jones
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media

सुपरस्टार रामचरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अल्लूरी सीताराम का किरदार निभाया था। इसके बाद अब रामचरण और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में कैमियो करते नजर आएंगे।

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने रचाई शादी, फहद अहमद संग की कोर्ट मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed