फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Reached London Receives Warm Welcome By Fans Ahead Of His Wax Statue Inauguration

Ram Charan: एक खास काम के लिए लंदन पहुंचे राम चरण, एक्टर को देख फैंस हुए दीवाने; तस्वीरें वायरल

Sat, 10 May 2025 02:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 10 May 2025 02:37 PM IST
सार

साउथ इंडियन एक्टर राम चरण देश ही नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में उन्हें लंदन में देखा। सोशल मीडिया पर राम चरण की लंदन से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह फैंस के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। वह एक खास काम से लंदन पहुंचे हैं। 
 

विज्ञापन
Ram Charan Reached London Receives Warm Welcome By Fans Ahead Of His Wax Statue Inauguration
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

एसएस राजामौली की साउथ इंडियन फिल्म ‘आरआरआर’ के जरिए राम चरण को विदेशों में भी अच्छी-खासी पहचान मिली। हाल ही में यह एक्टर एक खास काम के लिए लंदन पहुंचा। इस दौरान फैंस एक्टर को देखकर दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें फैंस राम चरण को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए। 

विज्ञापन


वैक्स स्टैच्यू के उद्घाटन के लिए पहुंचे लंदन 
अपने परिवार के साथ राम चरण लंदन आए हैं, उनके साथ पिता चिंरजीवी को भी देखा गया। राम चरण मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने वैक्स स्टैच्यू के उद्घाटन के लिए लंदन पहुंचे हैं। लंदन में जब फैंस ने राम चरण को देखा तो गर्मजोशी से  उनका स्वागत किया। राम चरण के वैक्स स्टैच्यू का उद्घाटन कल होगा।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ram Charan: तीन हफ्तों के लिए रुकी 'पेद्दी की शूटिंग', क्या समय पर पूरी हो पाएगी राम चरण की फिल्म, जानिए वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Ram Charan Reached London Receives Warm Welcome By Fans Ahead Of His Wax Statue Inauguration
लंदन में फैंस के बीच राम चरण - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फैंस का प्यार पाकर खुश हुए राम चरण 
लंदन में फैंस ने राम चरण को देखकर खूब सीटियां मारीं और एक्टर का नाम बार-बार पुकारा। फैंस का यह प्यार देखकर राम चरण भी काफी खुश नजर आए। फैंस और राम चरण का रिएक्शन सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों के जरिए वायरल हो रहा है। राम चरण के भारतीय फैंस ने भी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Ram Charan: चिरंजीवी-श्रीदेवी की फिल्म JVAS का आएगा सीक्वल, नजर आएगी राम चरण के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी

राम चरण की आने वाली फिल्म 
इस साल राम चरण की एक पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ रिलीज हुई, इस फिल्म में उनके साथ कियारा नजर आईं । इन दिनों वह अपनी एक आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed