फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Peddi actor Ram Charan takes a three week break from director Buchi Babu Sana upcoming film

Ram Charan: तीन हफ्तों के लिए रुकी 'पेद्दी की शूटिंग', क्या समय पर पूरी हो पाएगी राम चरण की फिल्म, जानिए वजह

Wed, 30 Apr 2025 05:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Apr 2025 05:22 PM IST
सार

Peddi Shooting: निर्देशक बुच्ची बाबू सना की आगामी एक्शन फिल्म 'पेद्दी' को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिससे राम चरण के फैंस बेहद उदास हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Peddi actor Ram Charan takes a three week break from director Buchi Babu Sana upcoming film
तीन हफ्तों के लिए रुकी 'पेद्दी की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन अचानक न जाने क्या हुआ कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया है। जानिए आखिर 'पेद्दी' की शूटिंग रोकने की खास वजह क्या रही...
विज्ञापन

 

क्यों रुकी 'पेद्दी' की शूटिंग
123 तेलुगु डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, दरअसल, फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग हैदराबाद में लगातार काफी समय से चल रही है। बहरहाल, मौजूदा फिल्म का शैड्यूल अभी खत्म हो गया है। शैड्यूल के खत्म होते ही राम ने फिल्म से तीन हफ्तों का लंबा ब्रेक लिया है। लेकिन फिल्म की अचानक शूटिंग रुकने से उनके फैंस जरूर निराश हो गए होंगे। क्योंकि हाल ही में 'पेद्दी' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों में राम की इस फिल्म को जल्दी देखने की उत्सुकता पैदा हुई। कुछ फैंस ने तो कमेंट्स में यहां तक कहां कि वह टीजर रिलीज के बाद फिल्म की रिलीज का और इंतजार नहीं कर सकते, लेकिन क्या राम के इस तरह के ब्रेक लेने से फिल्म की रिलीज डेट पर कोई फर्क पड़ेगा?

यह भी पढ़ें:
Shehnaaz Gill: 'मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं', शहनाज ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों ले रहे हैं छुट्टी
दरअसल, राम चरण तीन हफ्तों की छुट्टियां खास ओकेजन के लिए ले रहे हैं। राम अपने पूरे परिवार के साथ लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय जाएंगे, जहां वह अपनी मोम की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। वहीं दूसरी वजह छुट्टी लेने की यह भी है कि राम इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं और बाकी टीम भी यही चाहती है। लेकिन फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि फिल्म की पूरी टीम जून में फिर से इकट्ठा होगी और फिर बिना किसी ब्रेक के शूटिंग शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें:
Heeramandi: 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है...' ताहा शाह ने सीरीज के एक साल रिलीज का मनाया जश्न
विज्ञापन

फिल्म पेद्दी
राम चरण की आगामी एक्शन फिल्म 'पेद्दी' में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म का पहले अस्थाई नाम 'RC16' रखा गया था। फिल्म 'पेद्दी' 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में कथित तौर पर तृषा कृष्णन और विजय सेतुपति भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Jaat: गोपीचंद मालिनेनी का खुलासा, 'जाट' के लिए सनी देओल नहीं बल्कि तेलुगु हीरो था निर्देशक की पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed