फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi say Ram Charan Sridevi daughter Janhvi Kapoor perfect for Jagadeka Veerudu Athiloka Sundari sequel

Ram Charan: चिरंजीवी-श्रीदेवी की फिल्म JVAS का आएगा सीक्वल, नजर आएगी राम चरण के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी

Fri, 09 May 2025 06:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 May 2025 06:49 PM IST
सार

Jagadeka Veerudu Athiloka Sundari Sequel: मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी मशहूर फिल्म 'जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी' के सीक्वल की संभावना पर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वह इसके सीक्वल में अपने बेटे राम चरण के साथ किस अभिनेत्री को मुख्य भूमिका में देखना पसंद करेंगे। 
 

विज्ञापन
Chiranjeevi say Ram Charan Sridevi daughter Janhvi Kapoor perfect for Jagadeka Veerudu Athiloka Sundari sequel
चिरंजीवी और राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

'जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी' फिल्म की दोबारा रिलीज के बाद साउथ मेगास्टार चिरंजीवी ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अपनी उत्सुकता जताई है, साथ ही फिल्म के सीक्वल में किस स्टार की जोड़ी नजर आनी चाहिए उस पर भी अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन

 

'जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी' का आएगा सीक्वल
पिंकविला की एक खबर के अनुसार, हाल ही में चिरंजीवी ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी' के सीक्वल को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी परफेक्ट होगी। इसके अलावा फिल्म को अश्विनी दत्त की बेटियों को प्रोड्यूस करना चाहिए और नाग अश्विन को राघवेंद्र राव के मार्गदर्शन में निर्देशन करना चाहिए। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया। वहीं राम चरण ने भी फिल्म की दोबारा रिलीज के उत्सव में हिस्सा लिया और इसे एक खास मौका बताया। उन्होंने कहा कि वह बचपन में सुने गाने जय चिरंजीव जगदेका वीरा से बहुत प्रभावित थे। सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर राम चरण ने मजाक में कहा कि दर्शक अब भी जानना चाहते हैं कि फिल्म के आखिर में अंगूठी और मछली का क्या हुआ। उन्होंने नाग अश्विन से इसका जवाब देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जादुई है 'जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी' की कहानी
फिल्म 'जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी' 9 मई, साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को JVAS के नाम से भी जाना जाता है, 1990 की भारतीय तेलुगु -भाषा की फंतासी फिल्म का निर्देशन के राघवेंद्र राव ने किया है। इस फिल्म में चिरंजीवी और श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि अमरीश पुरी, कन्नड़ प्रभाकर, अल्लू रामलिंगैया और रामी रेड्डी सहायक भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्माण सी. अश्विनी दत्त ने वैजयंती मूवीज के बैनर तले किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक अंगूठी मिलती है, जो पहनने वाले को बहुत शक्ति देती है, लेकिन जिस देवी ने अंगूठी खो दी थी, वह उसे वापस अपनी दुनिया में वापस जाने के लिए चाहती है।

यह भी पढ़ें:
Tisca Chopra: जम्मू-कश्मीर से पुलिस वर्दी में टिस्का ने शेयर की पोस्ट, 'हिट 3' के BTS फोटोज देख खुश हुए फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed