फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth greets actor Vijay over very successful political conference as per report

Rajinikanth Greets Vijay: रजनीकांत ने विजय को उनके पहले राजनीतिक सम्मेलन के लिए दी बधाई, बोले- बहुत सफल...

Thu, 31 Oct 2024 04:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 31 Oct 2024 04:54 PM IST
सार

साउथ के महानायक रजनीकांत और सुपरस्टार दलपति विजय दोनों ही अपने प्रशंसकों के पसंदीदा अभिनेता हैं। दोनों अभिनेता होने के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय हैं। रजनीकांत ने विजय को उनके पहले राजनीतिक सम्मेलन के लिए शुभकामनाएं दी।
 

विज्ञापन
Rajinikanth greets actor Vijay over very successful political conference as per report
रजनीकांत - विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay, rajinikanth

विस्तार

चेन्नई में आज के दिन 31 अक्टूबर को सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को अभिनेता-राजनेता विजय को उनके हाल ही में आयोजित पहले राजनीतिक सम्मेलन के लिए बधाई दी और कहा बहुत सफल सफर रहा। 
विज्ञापन


रजनीकांत ने दी विजय को बधाई
इस दौरान उन्होंने दलपति विजय की पहली राजनीतिक सम्मेलन की बधाई करते हुए उनकी इस योजना को सफल बनाया। हालांकि, साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने विल्लुपुरम जिले में 27 अक्तूबर को आयोजित राज्य राजनीतिक सम्मेलन के दौरान तमिझागा वेट्री कजगम (टीवीके) नेता द्वारा की गई किसी भी टिप्पणी पर टिप्पणी करने से परहेज किया। 
विज्ञापन


रजनीकांत ने विजय के बारे में कही खास बात 
रजनीकांत जब दीपावली पर अपने प्रशंसकों को बधाई देने के बाद यहां अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उसी दौरान रजनीकांत ने विजय के राजनीतिक प्रवेश पर संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा, "उन्होंने सम्मेलन को बहुत सफलतापूर्वक आयोजित किया है। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीकांत ने गोट के लिए विजय को दी थी बधाई?
दलपति विजय की ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इस फिल्म ने ना केवल प्रशंसकों से प्यार बटोरा, बल्कि उद्योग के सबसे बड़े नामों से भी प्रशंसा हासिल की, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हैं। हालिया तमिल रिलीज वेट्टैयान से सभी का दिल एक बार फिर से जीतने वाले रजनीकांत ने कथित तौर पर निर्देशक वेंकट प्रभु के साथ एक फोन कॉल में विजय की फिल्म गोट की प्रशंसा की थी। फिल्म के निर्देशक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रजनीकांत के साथ अपनी बातचीत का विवरण साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, "धन्यवाद, थलाइवा!! कॉल के लिए और हमारे #GOAT को इतने प्यार से गले लगाने के लिए। मुझे तहे दिल से सराहने के लिए फिर से धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा, आपको ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।"
Sara Ali Khan: क्या मॉडल और राजनेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं सारा अली खान? वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed