फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ponniyin Selvan 1 PS 1 maniratnam vikram karthi aishwarya rai film earned 500 crores in 50 days at box office

Ponniyin Selvan 1: रजनीकांत की '2.0' से आगे निकली 'पीएस 1', 50 दिन में बॉक्स ऑफिस पर बनाया यह रिकॉर्ड

Fri, 18 Nov 2022 05:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 18 Nov 2022 05:36 PM IST
सार

'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह तमिल सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में से एक बन चुकी है।

विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 PS 1 maniratnam vikram karthi aishwarya rai film earned 500 crores in 50 days at box office
पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्मों से नवाजने वाले मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इस मल्टीस्टारर फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह तमिल सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद टिकट खिड़की पर इसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इन रिकॉर्ड्स में अब वृद्धी हो गई है, 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है।

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम और कार्ति जैसे कलाकारों से सजी इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। इन 50 दिनों में 'पीएस 1' ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की है। जहां फिल्म पहले ही कमाई के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है, वहीं अब इसने कमाई का एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। दरअसल, फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली है। बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का यह आंकड़ा फिल्म ने 50 दिन में पूरा कर लिया है।
Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ लिवइन में रहेंगे ऋतिक रोशन? नए आशियाने पर खर्च कर डाले 100 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मुख्य कलाकारों में से एक अभिनेता विक्रम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है। विक्रम फिल्म के पोस्टर साझा करते हुए लिखते हैं, 'कोई मुझे चूटी काट के बताए कि यह एक सपना तो नहीं है।' इसके साथ ही 'पीएस 1' यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले यह उप्लब्धि रजनीकांत की फिल्म '2.0' ने हासिल की थी।  
Bigg Boss 16: शालीन और एमसी स्टैन की लड़ाई से गर्म हुआ सलमान खान का पारा, दोनों को लगाई जमकर फटकार

विज्ञापन

30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल साउथ के साथ हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी बखूबी लुभाया था। लोगों के बीच फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिला है। पिछले दिनों खबर आई थी कि जल्द ही फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। बीते दिनों सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोन्नियिन सेलवन-2 की रिलीज डेट तय हो चुकी है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगर सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स जल्द ही आधिकारिक एलान कर सकते हैं। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया थी कि अगले साल फरवरी से इस फिल्म के ऑडियो और प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगेंगे।
Vadh: बुजुर्गों की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट, क्या ‘मनोहर कहानियां’ पढ़ने के बाद होगा ‘वध’!
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed