Vadh: बुजुर्गों की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट, क्या ‘मनोहर कहानियां’ पढ़ने के बाद होगा ‘वध’!
दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा और मंझी हुई कलाकार नीना गुप्ता की फिल्म का नाम अब बदलकर ‘वध’ हो चुका है, इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी फिल्म ‘ग्वालियर’ के नाम से बनने वाली कमाल के कलाकारों संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म का नाम अब बदलकर ‘वध’ हो चुका है। लेकिन फिल्म में वध किसका होगा, कौन करेगा, कहां करेगा, क्यों करेगा, कब करेगा, ये सारे सवाल फिल्म की रिलीज पास आने के साथ साथ सुर बदलने लगे हैं। शुक्रवार को फिल्म का एक नया पोस्टर जारी हुआ है जिसमें अभिनेता संजय मिश्रा अपने समय की चर्चित पत्रिका ‘मनोहर कहानियां’ पढते नजर आ रहे हैं। ‘मनोहर कहानियां’ को एक समय में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली पत्रिका का तमगा हासिल रहा है।
हाल ही में दर्शकों ने संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म वध का पहला टीज़र पोस्टर देखा था, वहीं अब मेकर्स ने संजय मिश्रा के एक और टीज़र पोस्टर के साथ ‘वध’ की रोमांचक दुनिया की नई झलक दिखाई है। और, इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की कहानियां इन ‘मनोहर कहानियां’ को लेकर बनाने लगे हैं।
Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ लिवइन में रहेंगे ऋतिक रोशन? नए आशियाने पर खर्च कर डाले 100 करोड़
फिल्म ‘वध’ के नए पोस्टर में संजय मिश्रा को अपने चेहरे पर अजब भाव बनाए हुए मनोहर कहानियां पढ़ते हुए देखा जा सकता हैं। इससे यह सस्पेंस बढ़ गया है कि मेकर्स इस पोस्टर के जरिए क्या इशारा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस नए पोस्टर के सामने आने के बाद यह भी सवाल उठा है कि थ्रिलर ड्रामा की शैली में संजय मिश्रा के किरदार को कैसे खोजा जाएगा।
Into the Wild: बियर ग्रिल्स के साथ शार्क के बीच तैरते नजर आए विक्की कौशल, रिलीज हुआ एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो
निर्देशक जोड़ी राजीव बरनवाल और जसपास संधू ने फिल्म ‘वध’ को लिखा भी है। इन दोनों ने ये फिल्म ‘ग्वालियर’ के नाम से काफी पहले बना ली थी लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते इसका प्रदर्शन अटका रहा। अब फिल्म के निर्माताओं के रूप में इससे लव रंजन भी जुड़ चुके हैं। 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के नए पोस्टर को लेकर लव रंजन ने एक ट्वीट भी किया है।