फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Megastar Chiranjeevi Movie Vishwambhara Teaser Starring Trisha And MM Keeravaani

Vishwambhara Glimpse: जन्मदिन से पहले मेगास्टार चिरंजीवी का फैंस को तोहफा, ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक आई सामने

Thu, 21 Aug 2025 06:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 21 Aug 2025 06:34 PM IST
सार

Mega Star Chiranjeevi: साउथ के चर्चित एक्टर चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक सामने आ चुकी है। फिल्म की इस पहली झलक में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखे।

विज्ञापन
Megastar Chiranjeevi Movie Vishwambhara Teaser Starring Trisha And MM Keeravaani
फिल्म ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

कल मेगास्टार चिरंजीवी का जन्मदिन है, इससे पहले ही उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। फिल्म ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक में उनका अंदाज देखकर फैंस दीवाने हो सकते हैं। 

विज्ञापन


एक्शन अंदाज में दिखे चिरंजीवी 
चिरंजीवी साउथ फिल्मों में अपने एक्शन अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक में भी उनका यही अंदाज देखने को मिला है। इस झलक में एक लड़का और एक बूढ़ा आदमी बातचीत कर रहे हैं। दोनों विश्वंभरा की दुनिया में घटी भयानक घटनाओं पर बात करते हैं। बूढ़ा आदमी एक ऐसे इंसान की बात करता है, जिसके लालच के कारण महाविनाश होता है। उसी मौके पर एक रक्षक सामने आता है। उस रक्षक के तौर पर मेगास्टार चिरंजीवी की एंट्री होती है। एक्शन अंदाज में चिरंजीवी का किरदार बुरे लोगों से लड़ता हुआ नजर आता है।   
विज्ञापन


फिल्म 'विश्वंभरा' में दिखी चिरंजीवी की जबरदस्त झलक 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी-नयनतारा की 'मेगा157' की शूटिंग तेज, अनिल रविपुडी ने शेयर की अहम जानकारी  


फिल्म से जुड़ी है टैलेंटेड टीम 
फिल्म ‘विश्वंभरा’ के साथ एक टैलेंटेड टीम जुड़ी है। प्रोडक्शन डिजाइन एएस प्रकाश ने किया है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के. नायडू हैं। ऑस्कर विनर एमएम कीरवानी ने फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया है। चिरंजीवी की इस फिल्म में वीएफएक्स का काम यूवी क्रिएशंस ने शानदार तरीके से करवाया है। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आएंगी। साथ ही आशिका रंगनाथ और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।  

Megastar Chiranjeevi Movie Vishwambhara Teaser Starring Trisha And MM Keeravaani
फिल्म 'विश्वभंरा' में चिरंजीवी का एक्शन अंदाज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
फिल्म ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक में चिरंजीवी का अंदाज देखकर यूजर्स, उनके फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। वह चिंरजीवी को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, 'बॉस एंट्री है, सर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वीएफएक्स कमाल के हैं, हैप्पी बर्थ डे सर।' ऐसी ही कई कमेंट्स यूजर ने चिरंजीवी और उनकी फिल्म की पहली झलक को लेकर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed