फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Megastar Chiranjeevi Nayanthara Mega 157 Shoot progressing at jet speed Anil Ravipudi wraps up second schedule

Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी-नयनतारा की 'मेगा157' की शूटिंग तेज, अनिल रविपुडी ने शेयर की अहम जानकारी

Thu, 19 Jun 2025 07:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Jun 2025 07:59 PM IST
सार

Mega 157: साउथ अभिनेता चिरंजीवी और नयनतार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेगा 157' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Megastar Chiranjeevi Nayanthara Mega 157 Shoot progressing at jet speed Anil Ravipudi wraps up second schedule
फिल्म मेगा157 - फोटो : X AnilRavipudi

विस्तार

फिल्म 'मेगा 157' की शूटिंग को लेकर एक अहम जानकारी फिल्म के निर्देशक अनिल रविपुडी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस जानाकारी को सुनकर चिरंजीवी और नयनतार के फैंस खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरा शैड्यूल हुआ पूरा
हाल ही में, फिल्म की टीम ने उत्तराखंड के मसूरी में दूसरा शूटिंग शेड्यूल पूरा किया। अनिल रविपुडी ने एक हफ्ते में चिरंजीवी और नयनतारा के कुछ अहम सीन फिल्माए। निर्माताओं ने एक धुंधली तस्वीर के साथ शूटिंग का अपडेट एक्स पर साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'मसूरी का शेड्यूल पूरा हो गया है # मेगा157  के साथ यह संक्रांति 2026 बहुत मजेदार होने जा रही है, जल्द ही अगला शेड्यूल शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं मेगास्टार@KChiruTweets गारु।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म Mega 157
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेगास्टार चिरंजीवी ने मशहूर निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का अस्थाई नाम 'मेगा 157 है'। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। यह फिल्म संक्रांति 2026 में रिलीज होगी और तेलुगु सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्माण साहू गरपति और सुष्मिता कोनिडेला शाइन स्क्रीन और गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले कर रहे हैं। संगीत भीम्स सेसिरोलेओ ने दिया है और कैथरीन ट्रेसा दूसरी मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:Kannappa: कन्नप्पा प्री-रिलीज इवेंट की तारीख हुई तय, जानिए विष्णु मांचू की फिल्म का कार्यक्रम कहां होगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed