KH 234: कमल हासन की 'केएच 234' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में नजर आ सकते हैं ये सितारे
'केएच 234' को लेकर नई जानकारी सामने आई है। नवीनतम अपडेट के अनुसार मणिरत्नम निर्देशित फिल्म की कास्टिंग अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विस्तार
तमिल सुपरस्टार कमल हासन 36 साल के लंबे अंतराल के बाद अनुभवी फिल्मकार मणिरत्नम के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले दोनों ने साल 1987 में नायकन में काम किया था। इस फिल्म को क्लासिक कल्ट माना जाता है। पिछले साल ही कमल की आगामी फिल्म की घोषणा की गई थी। इसे अस्थायी रूप से केएच 234 नाम दिया गया है।
इस बीच फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। नवीनतम अपडेट के अनुसार मणिरत्नम निर्देशित फिल्म की कास्टिंग अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि लोकप्रिय सितारे दुलकर सलमान, तृषा कृष्णन और जयम रवि स्टार कास्ट में शामिल हो सकते हैं।
Aquaman 2 Teaser: 'एक्वामैन 2' का जबर्दस्त टीजर रिलीज, जेसन मोमोआ सुपरहीरो बन फिर करेंगे अपने राज्य की रक्षा
इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार दुलकर और जयम केएच 234 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन चर्चा है कि दोनों को कमल हासन अभिनीत फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल करने के लिए अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही दोनों सितारे फिल्म साइन कर सकते हैं।
TIFF: 'थैंक यू फॉर कमिंग' के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए TIFF में पहुंचेंगे अनिल कपूर, अभिनेता ने जताया आभार
वहीं, सूत्रों के मुताबिक तृषा कृष्णन फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आ सकती हैं। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लंबे समय से यह चर्चा है कि अभिनेत्री के नाम पर काफी समय पहले ही मुहर लग चुकी है।
Chachi No 1: भोजपुरी फिल्म 'चाची नंबर 1' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, बेटी के साथ रहने के लिए चाची बने यश कुमार