Chachi No 1: भोजपुरी फिल्म 'चाची नंबर 1' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, बेटी के साथ रहने के लिए चाची बने यश कुमार
यश कुमार की नई फिल्म 'चाची नंबर 1' चर्चा में है। तो वहीं चर्चित भोजपुरी फिल्म 'चाची नंबर 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
विस्तार
भोजपुरी फिल्म 'चाची नंबर 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे यश कुमार महिला के लुक में नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यश भी गोविंदा और कमल हसन के नक्शे कदम पर है। क्योंकि इससे पहले गोविंदा फिल्म आंटी नंबर वन और कमल हसन चाची 420 में ऐसा कर चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही हर तरफ गदर काट दिया है, क्योंकि एक्टर को फिल्म में औरत के किरदार में देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं। यश ने कहा कि उन्होंने गोविंदा और कमल हासन जैसे सितारों से प्रेरणा ली है।
इस फिल्म में यश कुमार चाची की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो अपनी बेटी के लिए अपने ससुर के घर में नौकरानी बनकर रहते हैं। ट्रेलर देखकर फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसी हो और क्या थीम होगी? बता दें कि फिल्म की कहानी एक तलाकशुदा मां बाप की है, जिसमें पिता अपनी बेटी के बिना नहीं रह सकता है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है जिसमें यश कुमार और फिल्म की भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता के बीच तलाक से जहां तलाक के बाद उनके बच्चे की कस्टडी मां को मिल जाती है। यही से कहानी अपने पूरे अंदाज में चलती है। यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म चाची नंबर 1 का ट्रेलर इंटर10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट और 57 सेकंड का है जोकि बेहद रोमांचक और कॉमेडी वाला है। फिल्म का निर्माण यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा के बैनर से हुआ है। उन्होंने कहा, 'समाज की इस बुराई को फिल्म के जरिए मनोरंजन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया है हमने। मुझे लगता है कि यह फिल्म जरूर सबको पसंद आएगी और वह इससे सबक भी लेंगे।'
फिल्म 'चाची नंबर 1' के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव हैं। फिल्म में यश के अलावा इस फिल्म में रक्षा गुप्ता फीमेल लीड हैं। वहीं अमित शुक्ला, मनोज टाइगर, सीपी भट्ट, राधे कुमार, लोटा तिवारी, चंदन कश्यप, नौशाद शेख और चाइल्ड एक्टर के रूप में दीक्षा फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म को संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है, जबकि गाने गाने राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं।
यह भी पढ़ें: 'एक्वामैन 2' का जबर्दस्त टीजर रिलीज, जेसन मोमोआ सुपरहीरो बन फिर करेंगे अपने राज्य की रक्षा