TIFF: 'थैंक यू फॉर कमिंग' के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए TIFF में पहुंचेंगे अनिल कपूर, अभिनेता ने जताया आभार
बता दें कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अनिल कपूर के साथ भूमि पेडनेकर, शेहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी जैसे प्रशंसित सितारे मौजूद रहेंगे।
विस्तार
TIFF में शामिल होने के लिए बहुत आभारी हूं
इस दौरान अनिल कपूर कहते हैं, 'आप जानते हैं कि मैं स्लमडॉग मिलियनेयर के बाद से ही टीआईएफएफ में भाग लेना चाहता था, उस वर्ष मैंने स्लमडॉग के लगभग सभी प्रसिद्ध फेस्टिवल में यात्रा की लंदन में बीएफआई से लेकर कान्स और इनके बीच की सभी जगह। यह एकमात्र ऐसा फेस्टिवल था, जिसमें मैं तब शामिल नहीं हो सका था और वह केवल इसलिए था क्योंकि मेरा वीजा वहां जाने के लिए समय पर नहीं आया था। तो तब से टीआईएफएफ मेरी बकेट लिस्ट में है। हो सकता है कि मैं उस समय किसी फिल्म के कलाकारों के हिस्से के रूप में महोत्सव में शामिल न हो पाया हो, लेकिन इस साल मुझे एक गौरवान्वित निर्माता के रूप में वहां उपस्थित होने का मौका मिला है। थैंक यू फॉर कमिंग में बहुत सारा प्यार, सोल और साहस है। मैं ऐसे पवित्र मंच पर इसके प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं।
इसे भी पढ़ें- Rajinikanth: मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम से मिले रजनीकांत, मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अनिल कपूर के साथ भूमि पेडनेकर, शेहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी जैसे प्रशंसित सितारे मौजूद रहेंगे। उनके साथ प्रतिष्ठित निर्माता एकता आर कपूर और निर्देशक करण बुलानी भी होंगे। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर का पिछले सप्ताह प्रीमियर हुआ, जिससे विशेष रूप से वैश्विक महिला दर्शकों में भारी उत्साह पैदा हो गया। इसकी साहसी और अनोखी कहानी यह सुनिश्चित करती है कि इस साल टीआईएफएफ में थैंक यू फॉर कमिंग के असाधारण होने की उम्मीद है। थैंक यू फॉर कमिंग 6 अक्टूबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।