हॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'एक्वामैन: द लॉस्ट किंगडम' अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। पिछले काफी समय से जहां यह फिल्म एम्बर हर्ड के कारण सोशल मीडिया ट्रेंड हो रही थी, वहीं अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की 'एक्वामैन: द लॉस्ट किंगडम' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। फैंस को 2018 के बाद अब जाकर अपने पसंदीदा किरदारों की झलक दोबारा देखने को मिली है, जिसने उनके अंदर फिल्म के लिए उत्साह भर दिया है।
Aquaman 2 Teaser: 'एक्वामैन 2' का जबर्दस्त टीजर रिलीज, जेसन मोमोआ सुपरहीरो बन फिर करेंगे अपने राज्य की रक्षा
डीसी कॉमिक्स की पहली फिल्म ‘एक्वामैन’साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने तब दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी थी कि सभी इसके हर किरदार के दीवाने हो गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कामयाबी हासिल की थी और डीसी कॉमिक्स के प्रशंसक तभी से इसकी सीक्वल की आस लगाए बैठे थे। जिस दिन से ‘एक्वामैन एंड द लास्ट किंगडम’ की घोषणा हुई थी, उसी दिन से दर्शक इसकी एक झलक पाने के लिए बेचैन थे। अब मेकर्स ने दुनियाभर में फैले अपने फैंस की इच्छा को पूरा करते हुए फिल्म का एक्शन पैक्ड टीजर रिलीज किया। इसके साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट भी फैंस को बता दी गई है।
Sunny Deol: धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका ले गए सनी देओल, इतने दिनों तक यूएस में पिता का ध्यान रखेंगे एक्टर
टीजर की शुरुआत जेसन मोमोआ के नए खतरे ब्लैक मांटा से लड़ते हुए होती है। इतना ही नहीं दिखाया जाता है कि जेसन का घर जला दिया गया है और वह अपने राज्य को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। टीजर में दिखाए गए एक्शन से लेकर वीएफएक्स तक ने दर्शकों में गजब का उत्साह भर दिया है। टीजर में यह भी बताया गया है कि आज से चार दिन बाद 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। यानी मतलब साफ है फिल्म का ट्रेलर 14 सितंबर को फैंस के सामने आएगा।
Adnan Sami: जब शूटिंग के बीच में अदनान के लिए स्वेटर खरीदने जा पहुंचे SRK, सिंगर ने साझा किया बेहतरीन अनुभव
फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में जेसन मोमोआ, एम्बर हर्ड, निकोल किडमैन जैसे कलाकार थे। आपको बता दें कि यह वही फिल्म है, जिससे एम्बर को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। अब देखना यह होगा कि जॉन डेप से मिली करारी हार के बाद फैंस उनके फिल्म में होने पर क्या रिएक्शन देते हैं। फिल्म के बड़े पर्दे पर आने की बात करें तो 'एक्वामैन 2' इस साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।