फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Janhvi Kapoor Calls Buchi Babu Sana As The Rowdy Director Of India During Peddi Trailer Launch

जान्हवी कपूर ने ‘पेद्दी’ के डायरेक्टर को दिया ये नाम, ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने शेयर किए खास किस्से

Mon, 18 May 2026 07:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 18 May 2026 07:39 PM IST
सार

Peddi Movie: ‘पेद्दी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने निर्देशक बुची बाबू सना को लेकर बड़ा बयान दिया। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Calls Buchi Babu Sana As The Rowdy Director Of India During Peddi Trailer Launch
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ट्रेलर लॉन्च ईवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर को लेकर बड़ी बात कही। 

विज्ञापन

डायरेक्टर को लेकर क्या बोलीं जान्हवी कपूर? 
जान्हवी ने फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू के बारे में भी बात की और कहा कि उन्होंने उन्हें कई तरीकों से बदल दिया है। उन्होंने कहा, टहम इस फिल्म पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं, और मैं बहुत खुश हूं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज, बल्ला और दांव-पेंच चलाते नजर आए राम चरण; दिव्येंदु को देखकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब बुची सर की वजह से है। वो बाहर से बहुत मासूम लगते हैं, लेकिन हैं नहीं। वो भारत के सबसे ‘राउडी’ डायरेक्टर हैं। सच में, उन्होंने मुझे कई तरीकों से बदल दिया है। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त बन गए हैं। मुझे उनसे दिन में कम से कम एक बार फोन करके बेकार की बातें करनी पड़ती हैं।’

पेद्दी फिल्म के बारे में 
‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान दिया है। फिल्म राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।



आज ‘पेद्दी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 4 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed