‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज, बल्ला और दांव-पेंच चलाते नजर आए राम चरण; दिव्येंदु को देखकर हो जाएंगे हैरान
Peddi Trailer Release: राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए ट्रेलर में क्या है खास…
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कई रिलीज डेट बदल चुकी हैं, अब फिलहाल फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लेकिन इससे पहले आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ट्रेलर में राम चरण का जबरदस्त अंदाज और लुक देखने को मिला है।
ट्रेलर में क्या है खास?
एक्टर राम चरण की आने वाली फिल्म पेद्दी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत ट्रेन के सिग्नल कॉस करने से होती है। वहीं दूसरे फ्रेम में मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार की एक झलक दिखती है।
इसके बाद सामने आता है फिल्म का असली हीरो, जो हर स्पोर्ट में आगे होता है। बोमन इरानी कहते हुए दिखते हैं कि इस गांव में सबके फेवरेट गेम बदलते रहते हैं, लेकिन फेवरेट प्लेयर एक ही रहता है…वो है 'पेद्दी'। इसके बाद रामचरण धांसू अंदाज में क्रिकेट, पहलवानी और रनिंग करते नजर आते हैं। वो हर स्पोर्ट में बेहतरीन होते हैं।
सुंदर प्लस कूल लुक में नजर आईं जान्हवी कपूर
साथ ही बीच में जान्हवी कपूर की भी झलक देखने को मिलती है, जो काफी सुंदर नजर आ रही हैं। सुंदर और सादगी वाले लुक के साथ वो कूल एटिट्यूड के किरदार में नजर आती हैं।
विलेन के किरदार में नजर आए दिव्येंदु
इस बीच दिव्येंदु भी विलेन के तौर पर स्वैग के साथ एंट्री लेते हैं और रामचरण से भिड़ जाते हैं। ट्रेलर के आखिर में रामचरण अपने लोगों और अपने गांव के लिए लड़ते नजर आते हैं, जहां वो नेशनल लेवल पर रेसलिंग और रनिंग करते नजर आते हैं। इस बीच जहां एक तरफ एक्शन पैक्ड सीन्स दिखाई देते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ रामचरण का इमोशनल अंदाज भी नजर आता है।
स्पोर्ट्स ड्रामा-एक्शन फिल्म है ‘पेद्दी’
'पेद्दी' एक तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें राम चरण एक पहलवान की भूमिका में हैं। कहानी 1980 के दशक के आंध्र प्रदेश के एक गांव में सेट है। राम चरण अपनी ताकत और प्रभाव से गांव को एकजुट करते हैं और उसकी इज्जत बचाते हैं। फिल्म में जोरदार एक्शन और भावुक कहानी दोनों हैं।
ये भी पढ़ें- ‘पंचायत’ सीजन 5 को लेकर सामने आई नई जानकारी, जानें कब देखने को मिलेगी सीरीज; कहानी में आएगा ट्विस्ट
‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान दिया है। फिल्म राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।